डिलीवरी के बाद पहले दिन हर मां paediatrician से जरूर पूछती है ये 5 सवाल

भला बच्चे की चिंता मां नहीं करेगी, तो कौन करेगा!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : November 2, 2017 9:53 AM IST

बेशक आपने प्रेगनेंसी या पेरेंटिंग को लेकर कई किताब पढ़ी हों लेकिन जब बच्चे को जन्म देती हैं और बच्चा आपकी गोद में होता है, तो आपका ज्ञान धरा रह जाता है। डिलीवरी के बाद ऐसे कई सवाल होते हैं जिनका जवाब बेशक आपने पढ़ा हो लेकिन जब तक आप डॉक्टर से उनका जवाब नहीं जान लेती, तब तक आप बेचैन होती हैं। जब आपका डॉक्टर बच्चे की जांच करने आपके पास आता है, तो आपके मन में हजारों सवाल होते हैं। हम आपको ऐसे ही पांच जरूरी सवाल बता रहे हैं जिनका जवाब बच्चे को जन्म देने वाली हर महिला जानना चाहती है।

1) मेरा बच्चा इतनी पॉटी क्यों कर रहा है?

नवजात शिशु अधिक पॉटी करता है। इस पहली पॉटी को मेकोनियम कहा जाता है जो चिपचिपी, मोटी, गहरी या भूरे रंग की होती है। यह आमतौर पर एपिथेलियल सेल्स, लैनुगो, म्यूकस, अमीनोटिक फ्लूइड का आखिरी उत्पाद और अन्य अपशिष्ट पदार्थ होता है। बच्चे को इस वेस्ट से छुटकारा पाना जरूरी है। इस दौरान आपका बच्चा एक दिन में दस या अधिक बार पॉटी कर सकता है। इसमें चिंता की कोई बात नहीं है। बेशक आपका बच्चा अच्छी तरह फीडिंग करता रहे। याद रखें कि यह दस्त नहीं है। कुछ बच्चे दिन में केवल एक या दो बार भी पॉटी करते हैं। लेकिन इसमें भी चिंता की कोई बात नहीं है। क्योंकि पॉटी करने के पैटर्न बाद में अपने आप सही हो जाता है।

2) मेरा बच्चा क्यों नहीं सो रहा?

अधिकतर महिलाएं यह सोचती हैं कि बच्चा अच्छे से सोता है और केवल दूध पीने के लिए जागता है। लेकिन सच यह है कि बच्चा फीड के लिए ही बार-बार जागता है और उसकी नींद बाधित होती है। जाहिर है यह सवाल पूछना बेकार है। आपका जवाब डॉक्टर जवाब दे सकता है कि नींद का पैटर्न शुरू होने में कम से कम छह महीने लग सकते हैं।

3) मेरे बच्चे का रंग पीला दिख रहा है?

यह नवजात पीलिया का लक्षण है जो शिशुओं में आम है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आपके नवजात शिशु का लीवर अभी तक परिपक्व नहीं है। यह रेड सेल्स के विघटन के कारण पैदा होने वाले बिलीरुबिन को अच्छी तरह फ्लश नहीं कर पाता है। एक हफ्ते या दस दिन बाद जब लीवर काम करने लगता है तो यह शरीर से बिलीरुबिन को निकाल देता है और पीलिया के लक्षण कम हो जाते हैं। डॉक्टर आपको फोटोथेरेपी की सलाह दे सकता है।

4) क्या मुझे बच्चे को दूध पिलाने के लिए नींद से जगाना चाहिए?

डॉक्टर बच्चे को हर तीन से चार घंटे में दूध पिलाने की सलाह देते हैं। लेकिन आपको उसे नींद से नहीं जगाना चाहिए। बेहतर तरीका यह है आप सोते हुए बच्चे को गोद में उठाकर उसे फीड कराएं। क्योंकि लंबे समय तक फीड नहीं करने से बच्चे को डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।

5) दूध पिलाने के बाद भी मेरा बच्चा क्यों रो रहा है?

बच्चे के रोने के कई कारण हो सकते हैं, भूख उनमें से एक है। अगर वो अच्छी तरह फीड करने के बाद भी रो रहा है, तो इसका मतलब है उसे पेट दर्द हो रहा है। यह तब होता है जब अच्छी तरह फीडिंग किए हुए बच्चे के पेट में हवा फंस जाती है। उसे गोद में लेकर और हवा बाहर निकालने के लिए गैस पास कराने की कोशिश करें।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source