
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : December 4, 2023 3:01 PM IST
Parenting Tips for Kids Future : हर माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चों को फ्यूचर में किसी भी तरह की तकलीफ न हो और न ही उनकी परवरिश पर किसी तरह का कोई सवाल उठे। इसके लिए माता-पिता अपने बच्चों की परवरिश को लेकर पूरी तरह से सजग रहते हैं। लेकिन कई बार हम अनजाने में ऐसी गलतियां कर देते हैं, जो आगे चलकर आपके बच्चों की परवरिश पर सवाल उठा सकता है। मुख्य रूप से अगर आप अपने बच्चों को हर काम के लिए टोकते हैं, तो उनका मानसिक विकास सही से नहीं हो पाता है। ऐसे में आपको अपनी गलतियों पर ध्यान देने की जरूरत होती है। आइए जानते हैं बच्चों को स्मार्ट और बुद्धिमान बनाने के लिए क्या करें?
बच्चों को पढ़ना बहुत ही जरूरी है, ताकि उनका फ्यूचर अच्छा हो सके। लेकिन पढ़ाई में हमेशा बच्चों को घुसाकर रखना भी सही नहीं माना जाता है। अगर आपका बच्चा पढ़ाई करने के बाद बाहर खेलने जा रहा है, तो उन्हें रोकें नहीं। बाहर के वातावरण से जब आपका बच्चा अवगत होता है, तो उनका मानसिक विकास अच्छा होता है। घर के अंदर बैठाकर सिर्फ पढ़ाई पर फोकस करने से आपके बच्चा मानसिक रूप से ज्यादा विकसित नहीं हो पाएगा। इसलिए घर के अंदर उन्हें बैठाकर रखने के बजाय उन्हें बाहर खेलने के लिए भी कहें। ये उनके शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहद जरूरी होता है।
अक्सर माता-पिता अपने बच्चों को लेकर ओवर प्रोटैक्टिव हो जाते हैं, जिसकी वजह से बच्चों को स्पेस नहीं मिल जाता है। ऐसे में बच्चा काफी ज्यादा परेशान हो सकता है। साथ ही आगे उनके बिहेवियर में भी यह दिख सकता है। अगर आप बच्चों को स्पेस नहीं देते हैं, तो वे चिड़चिड़े हो जाते हैं। साथ ही आगे चलकर खुद को काफी अकेला-अकेल सा महसूस करते हैं, इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा फ्यूचर में अपने डिसिजन ले सके, तो उन्हें शुरु से ही स्पेस दें।
कई माता-पिता को आपने देखा होगा कि जब भी उनका पत्ता पढ़ाई के अलावा कुछ अलग काम करने बैठता है, तो माता-पिता उन्हें फौरन टोक देते हैं कि ‘पढ़ाई लिखाई नहीं है, बस यही काम रह गया है’। इस तरह की बातों से बच्चों के मेंटल हेल्थ पर असर पड़ता है और बच्चा पढ़ाई के बीच जूझता रहता है। इसलिए कोशिश करें कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ क्रिएटिविटी को भी करने दें। इससे आपका बच्चा आगे चलकर स्मार्ट बनता है। साथ ही उनका मानसिक विकास बेहतर होता है। कोशिश करें कि उनकी क्रिएटिविटी वर्क में आप भी उनकी मदद करें।
अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत हो तो उन्हें हर चीज को लेकर बार-बार न टोकें। साथ ही उनके अच्छे कार्यों को सपोर्ट करें।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.