
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : April 16, 2026 6:40 PM IST
mobile and tv screen effects on baby's health
Screen Effects For Under 2 Year Old: सिर्फ बड़ों को ही नहीं बच्चों को भी फोन की लत बुरी तरह से लग चुकी है, छोटे-छोटे बच्चे भी घंटों तक मोबाइल स्क्रीन में देखते रहते हैं। शॉर्ट वीडियोज देखते रहते हैं। लेकिन सबसे हानिकारक बात यह है कि पेरेंट्स भी इस बारे में ज्यादा नहीं सोचते हैं और अगर बच्चा रोने लगे तो खुद उसके हाथ में फोन दे देते हैं। जबकि पेरेंट्स को यह अच्छे से पता है कि बच्चों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए स्क्रीन बेहद हानिकारक है। लेकिन यह कितनी हानिकारक है, शायद पेरेंट्स को इसकी जानकारी नहीं है। फोन की लत इतनी बुरी लग चुकी है कि बच्चे 2 साल की उम्र से पहले ही फोन की स्क्रीन को देखना शुरु कर देते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि 2 साल से पहले बच्चे के लिए स्क्रीन देखना कितना ज्यादा खतरनाक हो सकता है?
बहुत ज्यादा स्क्रीन टाइम हर किसी के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, फिर चाहे वे बड़े हों या बच्चे। लेकिन हम यहां 2 साल से कम उम्र के बच्चों के बारे में बात कर रहे हैं। MedlinePlus के अनुसार अगर बच्चे बहुत ज्यादा स्क्रीनटाइम दे रहे हैं यानी मोबाइल या टीवी आदि देख रहे हैं तो उससे उनके स्वास्थ्य को निम्न नुकसान हो सकता है -
(और पढ़ें - बच्चों को एंग्जायटी क्यो होती है?)
बहुत ही सिंपल फैक्ट है, बच्चा जितनी देर फोन या टीवी स्क्रीन पर देख रहा होगा, उसका पूरी ध्यान वहीं पर रहेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि स्क्रीन के रंग-बिरंगे विजुअल्स और अलग-अलग म्यूजिक व टोन्स बच्चे को लुभावने लगते हैं। यही कारण है कि बच्चे का पूरा ध्यान स्क्रीन पर ही होता है और अपने आस-पास के वातावरण व आसपास बैठे लोगों पर ध्यान कम हो जाता है, जिसे बच्चे का ह्यूमन कनेक्शन कम होने लगता है। लेकिन बच्चे के लिए ह्यूमन कनेक्शन बहुत जरूरी है क्योंकि -
इसलिए बच्चे की उम्र 2 साल से कम है तो उसे जितना हो सके स्क्रीन से दूर ही रखें और अगर आप बच्चे को पूरी तरह से मोबाइल, टीवी या कंप्यूटर स्क्रीन से बच्चे को दूर कर देते हैं, तो यह और भी अच्छा है। लेकिन बच्चे स्क्रीन को देखना जल्दी सीख जाते हैं और उसकी जिद्द करने लगते हैं। ऐसे में बच्चों को स्क्रीन से दूर करने के लिए निम्न तरीके अपनाएं -
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.