बच्चों के लिए टिफिन खरीदने जाएं तो ध्यान में रखें ये बातें

अगर स्टील का बॉक्स ले रही हैं तो सिलिकॉन लिड या ढक्कनवाला ही लें ताकि वह एयर-टाइट और लीक प्रूफ रहे।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : April 26, 2018 1:40 PM IST

मेरा बच्चा बहुत जल्द ही स्कूल जानेवाला है और सभी मांओं की तरह मैं भी काफी रोमांचित हूं और फिक्रमंद भी। उसके कपड़े, जूते, स्कूल बैग, स्टेशनरी, पानी की बोतल और खाने का डिब्बा, मैं हर एक चीज़ का खास ख्याल रख रही हूं। अब कपड़े खरीदना तो काफी आसान था और उसने अपनी पसंद के कार्टून कैरेक्टर वाला स्कूल बैग भी ले लिया। हां, वॉटर बॉटल खरीदने में थोड़ा सोच-विचार ज़रूर किया गया लेकिन बच्चे ने अपनी पसंद की चीज़ चुन ली और वह भी काम हो ही गया। लेकिन जब बात आयी टिफिन बॉक्स खरीदने की तो मुझे बहुत चिंता होने लगी। कितना बड़ा टिफिन खरीदूं, कितने खरीदूं, प्लास्टिक या स्टील के टिफिन में से बेहतर क्या होगा? ऐसे कई सवाल मेरे मन में घूम रहे हैं। क्या मुझे इन्सलेटेड टिफिन खरीदना चाहिए या टिफिन रखने के लिए एक बैग भी? और आखिरकार, मुझे ऑनलाइन अपनी ‘मॉमी फ्रेंड्स’ से बात करनी पड़ी। जिन्होंने मेरे इन सवालों का जवाब दिया। तो अगर आप भी ऐसे ही सवालों में उलझी हुई एक मां हैं जो अपने बच्चे के लिए सही टिफिन नहीं खरीद पा रहीं तो आपकी मुश्किल शायद यहां आसान हो सकती हैं। जी हां, हमने कुछ मम्मियों से बात कर जानने की कोशिश की वो बातें जो हमें अपने बच्चे के लिए टिफिन खरीदते समय ध्यान में रखनी चाहिए।

आकार- आप कैरी बैग टिफिन भी ले सकती हैं जो आपके बच्चे के स्कूल बैग में आसानी से फिट हो जाए। इतने छोटे बच्चे अपनी चीज़ों का कितना ख्याल रखते हैं उस बात को ध्यान में रखते हुए मैंने एक छोटा टिफिन खरीदा जो कि उसके स्कूल बैग में आसानी से फिट हो जाएगा। अगर आपका बच्चा बड़ा है तो उसकी ज़रूरत के हिसाब से आप बड़ा टिफिन भी ले सकती हैं।

बनावट- अगर आपको अच्छी चीज़ों का शौक है और आपका बच्चा खाने में अलग-अलग तरह की चीज़ें पसंद करता है तो बेन्टो स्टाईल (bento-style) लंच बॉक्स लें। ज़्यादातर बच्चों के लिए 2-3 हिस्सों में बंटा टिफिन बॉक्स बेहतर होता है। अगर आप बच्चे को रोटी-सब्ज़ी के साथ फल भी देना चाहती हैं तो आप सिलिकॉन कपकेप कटोरियां इस्तेमाल कर सकती हैं जिसमें आप अलग-अलग तरह का सामान रख सकती हैं।

• मटेरियल- मेरे ख्याल से स्टील के डिब्बे सबसे अच्छे होते हैं। क्योंकि उन्हें साफ रखना ज़्यादा आसान है और वे प्लास्टिक के डिब्बों की अपेक्षा अधिक हाइजिनिक भी होते हैं। प्लास्टिक के डिब्बों में तेलवाली या करी जैसी चीज़ें रखना थोड़ा झंझटभरा काम होता हैं क्योंकि उनमें दाग पड़ जाते हैं और अगर डिब्बा बहुत अच्छे से बंद नहीं होता हो तो अंदर रखी चीज़ें टपकने लगती हैं। अगर आप प्लास्टिक का डिब्बा ले रही हैं तो ध्यान रखें कि वह बीपीए-फ्री हो। अगर स्टील का बॉक्स ले रही हैं तो सिलिकॉन लिड या ढक्कनवाला ही लें ताकि वह एयर-टाइट और लीक प्रूफ रहे। क्या आप भी किचन में गलतियां करतीं हैं?

• इस्तेमाल- ऐसा टिफिन खरीदें जो बार-बार इस्तेमाल किया जा सके। यह आपकी जेब और पर्यावरण दोनों के लिए अच्छा होगा। इसी तरह मैं ज़िप लॉक बैग के इस्तेमाल को भी सही नहीं मानती क्योंकि एक तो वह प्लास्टिक से बना हुआ होता है और यह पर्यावरण के लिए भी अच्छा नहीं है।

• एक और महत्वपूर्ण बात है कि आप जो भी लंच बॉक्स खरीदें उसका रख-रखाव और सफाई कितनी आसान है। इनको साफ करना बहुत मुश्किल नहीं होना चाहिए। ऐसे करें लंच बॉक्स की साफ-सफाई।  बहुत सारे टुकड़ों को जोड़कर या ढेर सारे छोटे-छोटे हिस्सोंवाले टिफिन को धोना काफी मुश्किल होता है। इसलिए ऐसा टिफिन लें जिसमें एक ही हिस्सा और ढक्कन हो। ऐसे डिब्बे इस्तेमाल में आसान होते हैं क्योंकि आपको लंच पैक करते वक़्त डिब्बे के विभिन्न हिस्सों को यहां-वहां ढूंढना नहीं पड़ता।

तो बस इन बातों का ध्यान रखिए और कीजिए और अपने बच्चे के लिए सही टिफिन खरीदें और उसमें पैक करें ढेर सारा प्यार।

Read this in English.

अनुवादक -Sadhna Tiwari

चित्र स्रोत- Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source