... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Sucking on lemon can help you to deal with motion sickness. © Shutterstock
हर मां का अपने बच्चे की देखभाल का एक खास तौर-तरीका होता है। जैसे सभी बच्चे एक जैसे नहीं होते है वैसे ही उनके पालन-पोषण की समस्याओं को एक ही तरीके से हल भी नहीं किया जा सकता। माताओं को अपने बच्चों की ज़रूरत और उनकी छोटी–सी असुविधा को भी ध्यान में रखते हुए अपने खुद के तरीके या नियम बनाने चाहिए। आमतौर पर देखा जाता है हर बच्चे के साथ उसकी कुछ न कुछ परेशानियां होती हैं और जिसके लिए आवश्यक तैयारी व स्थिति से निपटने के लिए योजना बनानी होती है। छोटे बच्चे के साथ सड़क यात्रा करना हमेशा से चुनौतीपूर्ण होता है और वह भी तब जब उसे मोशन सिकनेस (चलती गाड़ी में बैठने के कारण मतली, चक्कर या उल्टी होना) की शिकायकत हो। हलांकि मेरी बच्ची मेरे साथ 6 महीने की उम्र से ही यात्रा कर रही है जबकि उसका मोशन सिकनेस कभी ठीक नहीं रहा। लेकिन अगर आपके बच्चे को भी मोशन सिकनेस है तो आपके लिए यहां हम लिख रहे हैं कुछ टिप्स जो आपके छोटे बच्चे के साथ सफर को तनावमुक्त बनाएंगी।
सड़क यात्रा शुरू करने से पहले मेरी पहली चिन्ता यह रहती थी की बच्चे के खाने का समय डिस्टर्ब होगा और ऐसा न हो कि बच्चे को घंटों भूखे रहना पड़े। इसीलिए यात्रा शुरू करने से पहले उसे कुछ खिला देती थी। लेकीन इसका भी कोई फायदा उसे नहीं होता था क्योंकि कभी-कभी तो सफर शुरू करते ही वह उल्टी कर देती थी और कभी तो ऐसी जगह पर भी हमें रूकना पड़ा जहां सफाई करने और कपड़े बदलने में भी मुश्किल हो जाती थी। यात्रा के दौरान पर्याप्त कपड़े व तौलिया बेशक साथ रखते थे लेकीन तब आपको मुश्किल हो जाती है जब आप पहाड़ी इलाके की चढ़ाई पर हों या रास्ते के किसी होटल में सफाई के लिए रूकना बहुत ही अजीब लगता है और मुश्किल होता है। कुछ दिन इस पर विचार करने के बाद इंटरनेट पर इस बारे में लेख पढ़ना शुरू किया। मैनें पता लगाने की कोशिश शुरु की कि आखिर कैसे अपने बच्चों के साथ सफर के दौरान होने वाली इस परेशानी को हल करूं। तो यह रहीं कुछ आसान टिप्स जो बच्चों के साथ आपको सफर करने में मदद करेंगी ः
यहां जानते हैं कैसे यात्रा की परेशानियों से मिल सकती है निजात
ये कुछ सरल उपाय मोशन सिकनेस से निपटने में आपकी सहायता कर सकते हैं। अगर आपके पास भी बच्चों की इस समस्या से जुड़ी कुछ टिप्स हैं तो हमारे साथ शेयर ज़रूर करें। आप कमेंट बॉक्स में अपनी बात लिख सकते हैं।
Read this in English.
अनुवादक: Akhilesh Dwivedi.
चित्रस्रोत: Shutterstock.