जानिए बच्चे को चोट लगने पर उसके घाव को कॉटन से साफ क्यों नहीं करना चाहिए

ध्यान रहे कि चोट लगने के बाद खून को रोकने के लिए कॉटन का इस्तेमाल कभी ना करें!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : October 18, 2017 4:48 PM IST

खेल के दौरान बच्चों को खरोंच या चोट लगना आम बात है। अगर आपके बच्चे को खेलते समय चोट लग जाती है और खून बहने लगता है, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आपको सबसे पहले घाव को साफ करना चाहिए और खून रोकना चाहिए। वास्तव में खून रोकने के लिए अधिकतर पेरेंट्स एक सबसे बड़ी गलती करते हैं और वो यह है कि वो कॉटन को घाव पर रखकर दबा देते हैं। आपको बता दें कि यह सही तरीका नहीं है क्योंकि इससे इन्फेक्शन का अधिक खतरा होता है।

मुंबई के प्लास्टिक, कॉस्मेटिक और माइक्रोसर्जन डॉक्टर सीताराम प्रसाद  आपको बता रहे हैं कि अगर आपके बच्चे को चोट लग जाती है, तो आपको घाव को ठीक करने और खून रोकने के लिए किन सही तरीकों का इस्तेमाल करना चाहिए।

  • सबसे पहले घाव को नल के पानी से धोएं और खून रोकने के लिए कम्प्रेशन का इस्तेमाल करें।
  • घाव को दबाने के लिए कॉटन की बजाय साफ सूती कपड़े से या गॉज पीस का ही इस्तेमाल करें।
  • जब खून बहना बंद हो जाता है, तो उस हिस्से में क्लॉट बन जाता है जिससे बैक्टीरिया अन्दर जा सकते हैं। अगर चोट को तुरंत ढका गया, तो इससे इन्फेक्शन हो सकता है।
  • घर में कुछ ड्रेसिंग रखें ताकि चोट लगने पर यूज किया जा सके। खून रुकने पर एंटीबैक्टीरियल क्रीम मलहम लगाएं।
  • चोट छोटी हो या बड़ी उस पर कॉटन नहीं रखनी चाहिए। इससे कॉटन घाव पर चिपक सकती है, जिसे हटाने में मुश्किल हो सकती है। अगर घाव पर कॉटन के फाइबर चिपके रह गए, तो बाद में आपको इन्फेक्शन हो सकता है।
  • कुछ घाव की ज्यादा देखभाल की आवश्यकता होती है जैसे रोजाना पट्टी बदलना या टांकों की जरूरत हो सकती है। अगर दबाने के बावजूद खून नहीं रुक रहा है, तो आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source