
... Read More
Written By: Anshumala | Published : July 12, 2018 8:27 PM IST
अधिकतर बच्चों को मिट्टी खाने की आदत होती है। कहीं आप भी अपने बच्चे के इस आदत से परेशान तो नहीं? अधिकतर मां-बाप बच्चों की आदत से परेशान रहते हैं। वे लाख कोशिशें कर लेते हैं, लेकिन बच्चे की मिट्टी खाने की आदत कम नहीं होती है। आप चाहती हैं कि आपका बच्चा इस आदत को छोड़ दे, तो उनका ध्यान दूसरी तरफ बांटना होगा। उन्हें आप दूसरे कामों में उलझा कर रखें। मिट्टी खाने से बच्चे के पेट में कई तरह के कीटाणु जाकर पेट की सेहत को खराब कर सकते हैं। पेट में कीड़े हो सकते हैं, इससे बच्चे के पेट में दर्द हो सकता है। लगातार यह आदत बनी रही, तो उनके पेट में स्टोन की शिकायत भी हो सकती है।
हालांकि, बच्चों में मिट्टी खाने की आदत लाइलाज नहीं है, लेकिन पहले उसकी तह में जाना होगा कि वह मिट्टी क्यों खाता है। यदि उसे आप मिट्टी खाता देखती भी हैं, तो प्यार से पेश आएं। इस बात पर गौर करें कि ऐसा वह क्यों कर रहा है।
मिट्टी की आदत को इन तरीकों से छुड़ाने की करें कोशिश
1 लौंग की कुछ कलियों को पीसकर पानी में उबाल लें। इसे दिन भर में तीन से चार बार एक-एक चम्मच करके पानी के साथ पीने को दें। इससे उसकी मिट्टी खाने की आदत जल्दी ही छूट जाएगी।
2. जब बच्चा मिट्टी खाता हो, तो प्रतिदिन उसे एक केला, शहद के साथ मिलाकर खाने के लिए दें। कुछ दिनों में ही बच्चे में फर्क नजर आने लगेगा।
3. रोज रात में सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ बच्चे को एक चम्मच अजवायन का चूर्ण दें। इससे बच्चें की मिट्टी खाने की आदत छूट जाएगी।
4. यदि आदत नहीं छूटती तो लापरवाही न बरतें। उसे डॉक्टर के पास ले जाएं। शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण भी कई बच्चे ऐसा करने लगते हैं। बच्चे को संपूर्ण आहार दें, ताकि उसके शरीर में किसी तत्व की कमी न होने पाए। इससे वह बीमारियों से भी सुरक्षित रहेगा।
5 बच्चे को खाने में देसी घी दें। दाल, खिचड़ी, दलिया, सूजी की खीर, केले, बिस्कुट, दही, अंडे व मांस का सेवन जरूर करवाएं। दूध की मात्रा उम्र के हिसाब से कम करें। 2 वर्ष की उम्र वाले बच्चे को मां का दूध जरूर मिलना चाहिए। बच्चे को खाना खिलाने के लिए जबरदस्ती न करें। उनकी पसंद की चीजें खाने के लिए दें। इससे उसका पेट भरा रहेगा और उल्टी-सीधी और हानिकारक चीजें खाने की कोशिश नहीं करेगा।
6 इस बात पर गौर करें कि उसे कैल्शियम तो पर्याप्त मिल रहा है न। कई बार कैल्शियम की कमी होने से भी बच्चे मिट्टी खानी शुरू कर देते हैं। इसके लिए डॉक्टर से जांच करवाएं। उन्हें कैल्शियम से भरपूर डायट दें।
7 यदि आपका बच्चा छह से एक वर्ष की उम्र का है और मिट्टी खाता है, तो उसे अपने से दूर न छोड़ें। खासकर ऐसी जगह पर जहां मिट्टी हो। उसे अपना दूध पिलाएं। वर्किंग हैं, तो भी बच्चे के लिए समय निकालें। उस पर प्रॉपर ध्यान दें। घर पर हैं, तो उसे प्यार, दुलार दें।
चित्रस्रोत: Shutterstock.