क्या हर बात में शिकायत करता है आपका बच्चा, समझाएं सफलता के ये नियम

हर बात में शिकायत करना बन सकती है भविष्‍य के लिए खराब आदत।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : September 20, 2018 11:37 AM IST

छोटे हो या बड़े सभी अपने साथ सफल होने का सपना साथ लिए चलते हैं। पर यहां दो रास्‍ते हैं। एक रास्‍ता आपको सफलता की ओर ले जाता है, जबकि दूसरा मार्ग आपको असफलता की ओर ही धकेलता है। तो आइए जानें कौन सा है वह रास्‍ता जो ले जाता है सफलता की ओर। साथ ही यह भी कि कैसे करें उस रास्‍ते का चुनाव।

हम नहीं, रास्‍ता चुनता है हमें

असल में परेशानी रास्‍ते में नहीं आपके व्‍यवहार और चयन में है। यह रास्‍ता हम नहीं चुनते, बल्कि हमारे व्‍यवहार को देखकर रास्‍ता हमें चुनता है। यहां हमारे पास कोई विकल्‍प नहीं है। बस एक मौका है खुद को बदल सकने का। अगर हम यह कर पाते हैं तो रास्‍ता भी अपनी प्रकृति बदल लेता है।

जरूरत है बदलाव की

सफल बनने के लिए जीवन में कुछ कुछ ऐसी आदतें जरूर अपनाएं जो आपके व्यक्तित्व को रोजाना बेहतर बनाएं। ये आदतें आपको दूसरों से अलग बनाती हैं और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करती हैं। इन्हें अपनाकर आप किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें - जब आप बोलते हैं एक से ज्‍यादा भाषा, तो हो जाते हैं ज्‍यादा स्‍मार्ट, जानिए कैसे

इन बातों पर जरूर दें ध्‍यान

  • जरूरी नहीं कि अगर कोई आपके काम की या तरीके की आलोचना कर रहा है तो वह आपसे चिढ़ता होगा। ऐसा भी हो सकता है कि सच में आपको खुद में कुछ सुधार लाने की जरूरत हो।

यह भी पढ़ें – कितनी सही है बच्‍चों की गेजेट्स पर निर्भरता

  • किसी भी काम को सफल बनाने के लिए जरूरी है कि आप उसके बारे में पहले से सोच विचार कर लें और उसके सभी जरूरी पहलुओं को समझ लें। हो सके तो वर्क प्लान पहले अपने दिमाग में तैयार कर लें, फिर उस काम को शुरू करें। ऐसा करेंगे तो निश्चित रूप से आपको सफलता मिलेगी।
  • हर समस्या का समाधान करने वाला बनें न कि समस्याओं को लेकर शिकायत करने वाला। यह आदत आपके भीतर नकारात्‍मकता को जन्‍म देती है। धीरे-धीरे नजरिया ही ऐसा बन जाता है कि कोई भी नया प्रस्‍ताव आने पर आप उसमें परेशानियां पहले देखने लगते हैं। जबकि सफलता के लिए जरूरी है चुनौतियों और संभावनाओं को देख सकने की क्षमता।

यह भी पढ़ें – चंचलता का मतलब एडीएचडी नहीं, पहचानें क्‍या हैं इसके लक्षण

  • अपना कोई भी काम दूसरे पर न छोड़ें क्योंकि ऐसा करने से आपकी कार्य क्षमता प्रभावित हो सकती है। जब कभी किसी काम को नहीं कर पाते तो जिसने आपको काम दिया है उसे इसके बारे में रिपोर्ट करें। इससे छवि में भी सुधार होगा और कुछ नया सीखने में भी आपको मदद मिलेगी।
  • कभी भी दूसरों की उपलब्धियों या सफलता से निराश न हों। बल्कि अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर और ध्यानकेंद्रित रहें। आपको सफलता जरूर मिलेगी।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source