Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Treatment of epilepsy in children: बच्चों में एपिलेप्सी माता-पिता के लिए चिंता का विषय है और अगर समय पर इसका निदान और इलाज नहीं किया गया तो यह भविष्य में कई जटिलताओं का कारण बन सकता है। बच्चों में मिर्गी के विभिन्न प्रकारों को समझना आपके बच्चों को उचित चिकित्सा उपचार प्रदान करने के लिए आवश्यक है। माता-पिता को अपने बच्चे को जिस विशिष्ट प्रकार की मिर्गी से पीड़ित है, उसका सटीक निदान पाने के लिए किसी विशेषज्ञ से परामर्श लेना चाहिए। बचपन में होने वाली मिर्गी एक तंत्रिका संबंधी विकार है, जिसमें बार-बार दौरे पड़ते हैं। यह बच्चे के विकास, शारीरिक कार्य और जीवन की समग्र गुणवत्ता को प्रभावित करने वाली एक बीमारी है। झायनोव्हा शाल्बी हॉस्पिटल के न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. प्रियंका ताटेर ने कहा कि, एपिलेप्सी के कई मामले उम्र बढ़ने के साथ और भी गंभीर हो जाते हैं जबकि कुछ में वयस्क होने पर भी दौरे पड़ते हैं। बचपन की एपिलेप्सी के प्रबंधन में दवा और जीवनशैली में बदलाव शामिल हैं।
लीलावती अस्पताल के न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर सिद्धार्थ खारकर ने कहा, “जब बच्चे को चक्कर आता है तो माता-पिता अभिभूत हो सकते हैं। बच्चों में मिर्गी के कारण आमतौर पर प्रमुख रूप से दो हैं जो दौरे की समझ की कमी और बच्चे के भविष्य को लेकर चिंता। आम तौर पर, हमारे मस्तिष्क का एक हिस्सा छोटी विद्युत धाराओं का उपयोग करके दूसरे के साथ संचार करता है। एपिलेप्सी को विभिन्न प्रकारों में वर्गीकृत किया गया है। कई चीजें इस बात पर निर्भर करती हैं कि दौरे या दौरा पड़ने पर मस्तिष्क का कौन सा हिस्सा प्रभावित होता है और कितना प्रभावित होता है। बच्चों को अलग-अलग उम्र में अलग-अलग प्रकार के दौरे पड़ सकते हैं, जिनके लक्षण कुछ इस प्रकार हैं -
मिर्गी के सही प्रकार का निदान करने के लिए डॉक्टरों को एमआरआई, ईईजी और वीडियो-ईईजी मॉनिटरिंग आदि की आवश्यकता हो सकती है। डॉ. प्रियंका ने आगे कहा, “निदान के बाद, प्रत्येक बच्चे के लिए ट्रीटमेंट प्लान तैयार करने, दवा की उचित खुराक निर्धारित करने और हर चीज की सावधानीपूर्वक निगरानी करने की आवश्यकता हो सकती है। ऐसे मामलों में जहां दवा प्रभावी नहीं है, कुछ बच्चों की सर्जरी की जा सकती है।
मिर्गी के इलाज के लिए 30 से अधिक दवाओं का उपयोग किया जाता है। मिर्गी के प्रकार को जाने बिना कोई भी सही दवा का चयन नहीं कर सकता है। उचित रूप से चुनी गई दवा से 80% बच्चे पूरी तरह ठीक हो जाते हैं। हालांकि, लगभग 20% बच्चों में कई दवाएं लेने पर भी दौरे बंद नहीं होते हैं। ऐसे बच्चों के लिए और भी कई विकल्प हो सकते हैं। दवाओं की तरह यह जरूरी नहीं है कि ये उपचार सभी बच्चों के लिए प्रभावी रूप से काम करें। इलाज में इस्तेमाल की जाने वाली स्टेरॉयड दवाएं एपिलेप्सी से जुड़ी समस्याओं को बढ़ने से रोकता है, संज्ञानात्मक कार्यों में सुधार करता है और दौरे पड़ने से रोकता है। वेगस नर्व स्टिमुलेशन एक छोटा सा उपकरण है, जिसकी मदद से मिर्गी के दौरे को रोकने में मदद मिल सकती है। यह उपकरण छाती के पास रखा जाता है जो मस्तिष्क की तंत्रिकाओं की अनियंत्रित गतिविधियों को कंट्रोल करने में मदद करता है। बच्चों के दौरे को रोकने के लिए इसका सटीक निदान जरूरी है। डॉक्टर खारकर ने इसकी जानकारी दी।