शिशु में दिखने वाले इन लक्षणों को भूलकर भी ना करें नजरअंदाज

अगर शिशु के बीमार होने पर कुछ लक्षण दिखाई देते हैं तो उन्हें नजरअंदाज भूलकर भी न करें। जानें, शिशु में दिखने वाले किन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। 

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : January 19, 2019 5:48 PM IST

शिशु के जन्म से लेकर तीन वर्षों तक खास ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। छोटे बच्चे को कब क्या शारीरिक समस्या होने लगती है, उसे पहचान पाना आसान नहीं होता, क्योंकि बच्चा अपने दर्द और तकलीफ को बयां नहीं कर सकता। अक्सर छोटे बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी यह होती है कि उनकी बीमारी के बारे में कई बार पता नहीं चलता है। बस, उनकी परेशानियों को समझा जा सकता है। अगर बच्चे के बीमार होने पर कुछ लक्षण दिखाई देते हैं तो उन्हें नजरअंदाज भूलकर भी न करें। जानें, शिशु में दिखने वाले किन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

बच्चों में दिखने वाले इन लक्षणों को ना करें नजरअंदाज

बुखार: अगर आपके शिशु को बुखार है तो उसे नजरअंदाज ना करें। खासकर तब, जब बुखार दो दिन से अधिक रहे। अगर बच्चा 4-5 महीने से छोटा है और उसे ज्यादा बुखार है तो उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

सिर पर चोट लगने से आई सूजन को दूर करने के उपाय

ज्यादा प्यास लगना: बच्चों को बार-बार प्यास लगने के पीछे कई कारण होते हैं। अगर आपका बच्चा पर्याप्त मात्रा में पानी पीता है तो यह उसके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन अगर अचानक से बच्चे को ज्यादा प्यास लगने लगे तो अपने डॉक्टर से इस बारे में बात करें। यह ज्यादा भूख, थकावट के संकेत हो सकते हैं।

ब्लीडिंग: कट लग जाने पर खून बहना सामान्य होता है, लेकिन जब काफी देर तक खून बहना ना बंद हो तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं। जब तक डॉक्टर के पास नहीं जाते हैं तो उसे साफ कपड़े सो ढ़ककर रखें।

वजन कम होना: अगर आपके बच्चे का अचानक ही वजन कम हो गया है, तो देर न करें। तुरंत डॉक्टर को दिखाएं, क्योंकि यह स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की तरफ इशारा करता है।

इन संकतों से पहचानें, आपके बच्चे को तनाव है या नहीं

पीले रंग की उल्टी: बच्चे के एक साल तक होने के दौरान तक उन्हें कई बार उल्टी होती है। कई बार ज्यादा खा लेने कि वजह से तो कई बार किसी और कारण की वजह से, लेकिन अगर आपके शिशु को हरे या पीले रंग की उल्टी हो रही है तो यह आंत के ब्लॉक होने के संकेत हो सकतो हैं। ऐसे में बच्चे को डॉक्टर के पास तुरंत लेकर जाएं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source