Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Diwali safety tips: दिवाली खुशियों का दिन होता है, हर कोई इस त्योहार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक हर कोई इस दिन खूब उत्साहित होता है। लेकिन कई बार उत्साह के चक्कर में हम बहुत सारी गलतियां कर देते हैं, जिनका ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। दिवाली के दिन खासतौर पर छोटे बच्चों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। देखा गया है कि छोटे बच्चे कई बार पटाखों के साथ चोट खा लेते हैं या फिर कई बार उन्हें ज्यादा मिठाई से फूड पॉइजनिंग हो जाती है। यही कारण है कि बच्चों की खास देखभाल करना बहुत जरूरी है। अगर आपके घर में 5 साल से कम का बच्चा है, तो आपको यह आर्टिकल जरूर पढ़ना चाहिए। इस लेख में दिवाली के समय छोटे बच्चों का ध्यान रखने के खास टिप्स बताए गए हैं, जो कि बहुत जरूरी है।
बारूद और आग दोनों ही चीजें बच्चों के लिए बिल्कुल भी सही नहीं होती हैं। बच्चों का खासतौर पर ध्यान रखें कि वे पटाखों या अन्य किसी आग के सामान से दूर रहें। अगर आप घर में पटाखे बजा भी रहे हैं, तो उन्हें उचित दूरी पर रखें और किसी वयस्क को उनकी देखभाल पर छोड़ दें। वहीं अगर बच्चा बहुत ही छोटा है जैसा दो या तीन साल का या फिर उससे भी कम, तो उन्हें पटाखे बजाते समय कमरे के अंदर ही रखें। ऐसा इसलिए क्योंकि पटाखे से निकलने वाली आवाज उनके कान के पर्दे को नुकसान पहुंचा सकती है।
दिवाली की लाइटिंग सबसे ज्यादा खतरनाक होती हैं, क्योंकि यह पूरी तरह बिजली की तारों से बनी होती है। दिवाली के दिन लोग अपने पूरे घर को लाइटिंग से ढक देते हैं और कई बार जगह-जगह पर बिजली की तारें होती हैं। बच्चों को इन तारों के पास अकेला न छोड़ें क्योंकि बच्चे का इनके पास जाना बिलकुल भी खतरे से खाली नहीिं है।
दिवाली के समय मार्केट में मिलने वाली मिठाइयां काफी मिलावटी होती हैं, लेकिन बच्चों के मिठाइयां पसंद होती हैं। ध्यान रहे कि आप जितना कम हो सके बच्चों को बाहरी की मिठाई खिलाएं। इसकी बजाए आप उनके लिए घर पर ही मिठाई बना सकते हैं। घर पर मिठाई उनके लिए हेल्दी होंगी और वे फूड पॉइजनिंग जैसी बीमारियों से बचे रहेंगे।