
... Read More
Written By: Anshumala | Published : June 14, 2018 10:26 AM IST
बॉलीवुड अभिनेत्री दिव्या दत्ता का कहना है कि बच्चों को अपने दैनिक जीवन से तनाव और दबाव से दूर रखना चाहिए। यूनीसेफ और बच्चों के अधिकारों के लिए काम करने वाली गैर सरकारी संस्था क्राई फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक चर्चा सत्र में दिव्या फिल्मकार अमोल गुप्ते के साथ आई थीं।
When you are writing scripts for children, write it in such a way that they are comfortable and can do things that are within their comfort zones — Amole Gupte talks about protecting child artists at a meeting on #WorldDayAgainstChildLabour in #Mumbaipic.twitter.com/57ckRu0SJr
— UNICEF India (@UNICEFIndia) June 12, 2018
दिव्या ने कहा, "बच्चों को उनका बचपना लौटाने की जरूरत है। वे अगर फिल्मों और कार्यक्रमों की शूटिग के दौरान सेट पर हैं, तो हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनकी शिक्षा, नींद और पुनर्निर्माण से कोई समझौता न हो। इसके लिए हम सबको कदम उठाने होंगे।"
The film industry pampers children, but the question is, do we take care of their basic needs such as sleep, recreation and education? They mature before age; we take their childhood away — Actor @divyadutta25 on protecting child artists. #WorldDayAgainstChildLabourpic.twitter.com/dItRd2EP7P — UNICEF India (@UNICEFIndia) June 12, 2018
उन्होंने कहा, "उनसे उनका बचपना न छीनें। एक सुंदर संतुलन ही मंत्र है।"
उन्होंने सेट पर बच्चों पर नजर रखने के लिए वहां परामर्शदाताओं को रखने की सलाह दी। इस दौरान रियलिटी शो के दौरान बाल कलाकारों के मानसिक स्वास्थ्य का भी मुद्दा उठाया गया।
स्रोत:IANS Hindi.
चित्रस्रोत: Twitter/Divya Dutta.