... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 5:57 PM IST
Read this in English.
अक्सर बच्चों के गिरते स्वास्थ्य को देखकर कुछ समझ नहीं आता है यह क्यों हो रहा है? और लोग इस बात को सोचकर चुप रह जाते हैं कि बच्चा अच्छी तरह से खा नहीं रहा हैं, उसके तो बहुत नखरें है- इसलिए दुबला होता है जा रहा है। लेकिन इस बात को सोचकर चुप न रहें, हो सकता है कि आपके बच्चे के पेट में थ्रेडवर्म हो। ये वर्म पेट में चुपचाप शरण लेते हैं और कोई लक्षण भी नजर नहीं आता है। वर्म बच्चे के शरीर से विटामिन और मिनरल लेते रहते हैं जिससे बच्चे का हेल्थ दिन पर दिन खराब होता जाता है। उनके शरीर में पौष्टिकता की कमी, आयरन की कमी, वज़न का गिरना आदि लक्षण नजर आने लगते हैं। अगर आप समझ नहीं पा रहे हैं कि बच्चे के पेट में वर्म है कि नहीं तो इन लक्षणों पर ध्यान देने पर ही अनायास ही आपको पता चल जाएगा।
1) थूकना- अगर आपका बच्चा बार-बार बिना कारण थूक रहा है तो यह उसके बैड मैनर का साइन नहीं है बल्कि उसके पेट में कीड़ा या वर्म है इसका लक्षण है।
2) बदबूदार मल (stool)- हाँ, मल कभी भी खुशबूदार नहीं होता है लेकिन बच्चे के मल से विचित्र तरह के बदबू से ही आप समझ जायेंगे कि उसके पेट में किसी प्रकार का इंफेक्शन है।
3) गुदे (anus) के आसपास खुजली- सुबह के समय तक ये वर्म गुदे के पास पहुँच जाते है जिससे बच्चों को खुजली या बेचैनी जैसा महसूस होता है। विशेषकर छोटे बच्चे इस खुजली के एहसास से बेचैन होकर रोने लगते हैं।
4) नींद में बेचैनी- अगर आपके बच्चे के पेट में दर्द, बेचैनी और खुजली के कारण अच्छी तरह से सो नहीं पा रहा है तो आपको समझ जाना चाहिए कि उसके पेट में कीड़ा है।
5) मुँह में चीजों को डालना- बच्चों की आदत होती है कि वे इंफेक्टेड और दूषित चीजों को मुँह में डालते हैं जिसके कारण ये कीड़े पेट में चले जाते हैं। इसी कारण वे बार-बार चीजों को मुँह में डालने लगते हैं। इसलिए जब बच्चे अचानक खाना खाने से इनकार करने लगे तो तुरन्त कीड़े को बाहर निकालने का इंतजाम करें।
6) स्किन रैशेज़- ये अक्सर नहीं होता लेकिन कभी-कभी कीड़े के कारण हाथ या पैर में लाल-लाल रैशेज़ नजर आने लगते हैं।
मूल स्रोत:7 signs that your child has worms
अनुवादक - Mousumi Dutta
चित्र स्रोत - Shutterstock image
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।