बदलते मौसम में बार-बार बीमार पड़ने लगता है बच्चा, इस तरह के आहार से रखें उन्हें सुरक्षित

Children Care Tips During Weather Changes : बदलते मौसम में बच्चों को कई तरह की बीमारियां होने की संभावना होती हैं। इन बीमारियों से सुरक्षित रखने के लिए उन्हें सही आहार दें। आइए जानते हैं कुछ हेल्दी डाइट के बारे में-

WrittenBy

Written By: anant shukla | Updated : September 24, 2024 2:33 PM IST

Children Care Tips During Weather Changes : बरसात का मौसम जा रहा है और ठंड का मौसम आने वाला है। बदलते मौसम में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और टाइफाइड जैसे खतरनाक बमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इस मौसम में बच्चों पर अधिक प्रभाव देखने को मिलता है, क्योंकि बच्चों की इम्यूनिटी वयस्कों की तुलना में काफी कमजोर होती है। ऐसे में बच्चों को एक्स्ट्रा देखभाल की जरूरत होती है। अगर आप अपने बच्चों को बदलते मौसम में सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो हेल्दी आहार का चुनाव करें। सही आहार की मदद से बच्चों की कमजोर इम्यूनिटी को बूस्ट किया जा सकता है। साथ ही उन्हें बदलते मौसम में होने वाली परेशानियों से दूर भी रखा जा सकता है। आइए जानते हैं बदलते मौसम में बच्चों का किस तरह होना चाहिए डाइट?

बदलते में बच्चों को दें इस तरह का डाइट - Healthy diet to keep Your children healthy

प्रोटीन से भरपूर आहार

बदलते मौसम में बच्चों को बीमारियों से सुरक्षित रखने के लिए प्रोटीन युक्त आहार का सेवन कराएं। प्रोटीन युक्त आहार के रूप में आप उन्हें दालें, फलियां, दूध, पनीर इत्यादि का सेवन करा सकते हैं। प्रोटीन युक्त आहार का सेवन करने से बच्चों की कमजोर इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है, जिससे वे संक्रमण से सुरक्षित रह सकते हैं।

पर्याप्त मात्रा में पिलाएं पानी

बच्चों को इंफेक्शन से बचाने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिलाएं। कोशिश करें कि उन्हें पूरे दिन में कम से कम 7 से 8 गिलास पानी पिलाएं। इसके साथ ही हाइड्रेटिंग फूड्स जैसे - खीरा, संतरा, स्ट्रॉबेरी, टमाटर, मूली इत्यादि का सेवन कराएं। इससे आपका बच्चा हाइड्रेट रहेगा, जिससे काफी हद तक बीमारियों से उन्हें सुरक्षित रखा जा सकता है।

Alsho Read - Child care: मौसम बदलने से पहले अपने बच्चे को जरूर सिखा दें ये 4 चीजें ...

हल्दी वाला दूध

हल्दी में एंटी-सेप्टिक गुण पाए जाते हैं, जो वायरल इंफेक्शन जैसे - सर्दी, खांसी और जुकाम से लड़ने में मदद करता है। बदलते मौसम होने वाली बीमारियों से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए उन्हें सोने से पहले हल्दी वाला दूध दें।

शहद, अदरक और काली मिर्च

बच्चों को सर्दी, खांसी और जुकाम से राहत दिलाने के लिए आप उन्हें शहद, अदरक और काली मिर्च का मिश्रण दे सकते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी जैसे गुण होते हैं, जो बच्चों की कमजोर इम्यूनिटी को बूस्ट करके उन्हें संक्रमण से सुरक्षित रख सकते हैं।

डेयरी प्रोडक्ट

बच्चों की डाइट में डेयरी प्रोडक्ट जैसे - दूध, दही, पनीर और छाछ शामिल कर सकते हैं। क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत रखने में मददगार साबित हो सकता है।

ताजे फल और सब्जियां

बच्चों की डाइट में फल जैसे सेब, पपीता, केला और अनार को शामिल कर सकते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर फल इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करते हैं। इसके अलावां सब्जियों में गाजर, पालक, ब्रोकली और बीन्स जैसी सब्जियों को शामिल करें।

इन बतों का रखें ख्याल

  • बच्चों को कुछ भी खिलाने से पहले हांथ धोएं।
  • रात में सोने से पहले मच्छरों से बचने के लिए मच्छरदानी का उपयोग करना न भूलें।
  • शरीर में पानी की कमी न हो इसके लिए समय-समय पानी पिलाते रहें।
  • जरूरत हो, तो ठंड से बचने के लिए गरम कपड़ों का इस्तेमाल करें।
  • सर्दी-जुखाम होने पर टिशू या रुमाल का इस्तेमाल करें।
  • गंदी जगह, जहां इन्फेक्शन होने के चांस है, बच्चों को वहां खेलने से रोकें, इत्यादि।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source