Kids Diet during Lockdown: घर से पढ़ाई कर रहे बच्चों को है विशेष पोषण की ज़रूरत, स्टुडेंट्स के लिए 5 डायट टिप्स

होम स्कूलिंग कर रहे बच्चों को लगातार एक जगह बैठने और फिजिकल एक्टिविटीज़ कम होने के कारण मोटापे का ख़तरा बढ़ता ही जा रहा है। हम यहां लिख रहे हैं कुछ टिप्स जो इन बच्चों को हेल्दी डायट अपनाने और लॉकडाउन में मोटापे से बचने मे मदद करती है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 23, 2020 8:42 PM IST

Diet Tips for Kids:  कोरोनावायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) ने सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन जैसे नियमों का पालन करने  के लिए लोगों को मज़बूर किया है। अब ना केवल लोग वर्क फ्रॉम होम (Work From Home) कर रहे हैं। बल्कि, बच्चे भी अपने स्कूल की पढ़ाई घरों से ही (Home Schooling) कर रहे हैं। होम स्कूलिंग कर रहे बच्चों को लगातार एक जगह बैठने और फिजिकल एक्टिविटीज़ कम होने के कारण मोटापे (Obesity) का ख़तरा बढ़ता ही जा रहा है। हम यहां लिख रहे हैं सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रूजुता दिवेकर (Rujuta Diwekar Diet Tips) द्वारा दी गयीं, कुछ टिप्स जो इन बच्चों को हेल्दी डायट अपनाने और लॉकडाउन में मोटापे से बचने मे मदद करती है।

होम स्कूलिंग कर रहे बच्चों के लिए डायट टिप्स (Diet Tips for Kids):

रोज़ खाएं हेल्दी फ्रूट्स

बच्चों को रोज़ाना मौसमी और ताज़े फल खिलाएं। गर्मियों के मौसम में मिलने वाले आम और केला ऐसे ही फल हैं, जो स्वादिष्ट होने के साथ एनर्जी भी देते हैं। मैंगो मिल्क शेक, आम पन्ना और आमरस जैसी चीज़ें बच्चो को दें। इसी तरह केले से बने बनाना मिल्कशेक और फ्रूट कस्टर्ड जैसी चीज़ें भी बच्चों को पसंद आती हैं। जैसा कि फलों में विटामिन्स और पॉलिफेनॉल्स होते हैं। इसीलिए, ये डायजेशन सुधारने, मूड बूस्ट करने और क्रेविंग्स कंट्रोल करने में भी सहायता करते हैं।

दाल-चावल

भारत के घर-घर में बनने वाले दाल चावल गर्मियों में एक हेल्दी लंच ऑप्शन हो सकते हैं। दाल के अलावा चना, मटर, राजमा, लोबिया और मूंग जैसे साबुत अनाजों को भिगोकर इनकी करी या सब्ज़ी बनाएं। चावल के साथ लंच में इन दलहनों और साबुत अनाज़ों का सेवन करने से फाइबर, प्रोटीन और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स प्राप्त होते हैं।

भोजन के बाद बच्चों को एक कटोरी दही या छास भी पिलाएं। इससे, प्रोबायोटिक्स की अच्छी खुराक आपके बच्चे को मिलेगी, जो उनके गट हेल्थ को सुधारने का काम करते हैं।

सुस्ती भगाने के लिए खिलाएं किशमिश

काले किशमिश (मनुका या मुनक्का) का दही के साथ सेवन करने से बच्चों को विटामिन बी12 और आयरन जैसे तत्व प्राप्त होते हैं। जो, सुस्ती, हार्मोनल बैलेंस और भूख से जुड़ी गड़बड़ियों को ठीक करने में सहायक हैं।

ऐसा हो डिनर का रूटीन

इसके अलावा बच्चों को सूर्यास्त के बाद जल्द- से-जल्द भोजन करवाने की आदत डालें।  रात में सोने से पहले बच्चे को हल्दी वाला दूध पिलाएं। दूध में मौसमी फल या गुलकंद, केसर जैसी चीज़ें मिलाकर भी आप बच्चों को खिला सकते हैं। इससे, उन्हें आरामदायक नींद मिलेगी और वे अगले दिन फ्रेश महसूस करेंगे।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source