बच्चों के दांत में लग जाएं कीड़े तो तुरंत करें ये काम, बच्चे को मिलेगी तकलीफ से राहत

अगर आप चाहते है कि आपका बच्चा इस समस्या से बच जाए और उसकी मुस्कान ऐसे ही बनी रहें तो हम आपको बताएगे की दांतो में कीड़ा लग जाए तो क्या करें और इसे कैसे रोके।

WrittenBy

Written By: The Health Site Web Desk | Published : August 10, 2023 8:14 PM IST

Dental Cavity Care In Kids: छोटे बच्चों के दांतों में कीड़े लगना काफी आम-सी बात होती है। क्योंकि कई बार मां-बाप बच्चों के दांतों की तरफ ज्यादा ध्यान नहीं दे पाते है और उन्हें लाड - प्यार में चॉकलेट, टॉफी और आइसक्रीम खाने से नहीं रोकते है। मीठा खाने की इसी आदत के चलते और बच्चों के दांतो की साफ-सफाई ठीक तरीके से ना हो पाने के कारण बच्चों के दांत में कीड़ा लग जाता है। इसका समय पर इलाज करना बहुत ज़रुरी है नहींं तो मल्टिपल कैविटी की समस्या और भी बढ़ जाती है। अगर आप चाहते है कि आपका बच्चा इस समस्या से बच जाए और उसकी मुस्कान ऐसे ही बनी रहें तो हम आपको बताएगे की दांतो में कीड़ा लग जाए तो क्या करें और इसे कैसे रोके। (Dental Cavity Care In Kids In Hindi.)

अपने बच्चों के दांतो में कीड़ा लगने से रोकने के लिए करें ये काम-

  • दांतों की साफ-सफाई का ध्यान रखें और उन्हें कुछ भी खाने के बाद मुंह साफ करना सिखाएं।
  • बच्चे को ज्यादा मीठा खाने से रोके। बच्चे को ज्यादा टॉफी या चॉकलेट ना खाने दें।
  • दांतो को पर्याप्त न्यूट्रिशन दें।
  • ज्यादा गर्म चीज़ों से परहेज करें।
  • ज्यादा फास्ट -फूड ना खाने दें।
  • बच्चे को दोनों टाइम ब्रश करने की आदत डालें।

बच्चे के दांत में कीड़ा लग जाए तो डॉक्टर से परामर्श करें-

  • बच्चों के दांतों में सड़न या कीड़ा लगने जैसा महसूस होने पर सबसे पहले डेंटिस्ट, पीरियोडोंटोलॉजिस्ट डॉक्टर को दिखाएं।
  • डॉक्टर की सलाह पर ही इलाज करें।
  • बच्चों को किशमिश या फिर चिपचिपी चीज़ो से दूर रखे।
  • बच्चे को बिल्कुल भी मीठे चीज़े ना खाने दें।
  • खाना के तुंरत बाद बच्चे को कुल्ला करने के लिए बोलें ।
  • रात को खान-खाने के बाद या दूध पीने के तुंरत बाद बच्चें को ब्रश करने को बोलें ।
  • दांतों में कीड़ा लगने से रोकने के लिए पौष्टिक चीजें खिलाएं, जैसे ताजे सब्जियां और फल . मोजरेला, चीज, योगर्ट और दूध भी बच्चों को आप दें सकते हैं, क्योंकि दांतों के लिए ये सब अच्‍छे होते हैं।
  • दांतो में कीड़ा लगने से रोकने के लिेए अपने बच्चे को खूब पानी-पीने की।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source