Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

दीपिका पादुकोण और रणवीर ने बेटी का नाम रखा ऐसा, सुननेवाला कह उठेगा वाह, जानिए बच्ची का नाम और उसका अर्थ

Deepika padukone baby name: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी बेटी के नाम का फाइनली खुलासा कर दिया है।

दीपिका पादुकोण और रणवीर ने बेटी का नाम रखा ऐसा, सुननेवाला कह उठेगा वाह, जानिए बच्ची का नाम और उसका अर्थ

Written by Sadhna Tiwari |Updated : November 2, 2024 9:31 AM IST

Deepika Ranveer Daughter’s Name: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की बेटी के नाम का खुलासा हो चुका है। बॉलीवुड के इस प्यारे-से कपल ने गणेश चतुर्थी के त्योहार में अपनी पहले बच्चे का स्वागत किया था। अब तकरीबन डेढ़ महीने बाद दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने अपनी बेटी की झलक दिखायी है और अपने फैंस को बताया है कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम क्या रखा है। बता दें कि रणवीर-दीपिका ने 8 सितंबर को अपनी बेटी के जन्म के बाद से ही अपनी बेटी के बारे में ना तो कुछ सोशल मीडिया पर लिखा था और ना ही उसकी कोई तस्वीर शेयर की थी। दीपिका और रणवीर ने अपनी बेटी का नाम ‘दुआ’ (Dua) रखा है।

दीपिका और रणवीर ने बेटी का नाम रखा 'दुआ' (Meaning of Deepika Padukone and Ranveer Singh's daughter's name)

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंहने अपनी बेटी के आने की खुशी जाहिर करते हुए बताया कि उन्होंने बेटी का नाम दुआ पादुकोण सिंह (Dua Padukone Singh) रखा है। दीपिका और ऱणवीर के अनुसार उनकी बेटी ईश्वर द्वारा उनकी प्रार्थनाओं के जवाब में भेजा गया आशीर्वाद है। इसीलिए, दीपिका और रणवीर ने अपनी बेटी का नाम दुआ रखा है जिसका अर्थ है प्रार्थना या रिक्वेस्ट।

दीपिका पादुकोण की बेटी का नाम है यूनिक

बता दें कि, दीपिका और रणवीर सिंह ने अपनी बेटी के लिए जो नाम चुना है वह काफी मीनिंगफुल (meaninful baby names) और प्यारा होने के साथ-साथ काफी यूनिक है। साथ ही उन्होंने पॉप्युलर ट्रेंड्स का ध्यान रखते हुए छोटा-सा नाम बच्ची को दिया (short and sweet baby girls names) है जो पुकारने में भी काफी आसान है।

Also Read

More News

लड़कियों के लिए द(D) अक्षर से 10 यूनिक नाम (Indian baby girl names starting with D alphabet)

देविका- देवी जैसी आभा वाला, गंगा का एक नाम

दिया-दीपक, रोशनी का स्रोत

दित्या- यह मां लक्ष्मी का एक नाम है जिसका अर्थ है सौभाग्यशाली। वहीं, दित्या का अर्थ मजबूत मन वाली स्त्री भी है

दिविशा- यह देवी दुर्गा का एक नाम है जो इन दिनों लड़कियों के लिए काफी पसंद किया जा रहा है।

दीक्षा- यह एक संस्कार है जहां व्यक्ति ज्ञान और प्रकाश प्राप्त करने के लिए व्यक्ति सारी सांसारिक चीजों का त्याग करता है और धर्म की राह अपनाता है।

दीक्षिता- सही राह

दिव्यांका- जो दिव्य हो, विशेष हो और रोशन हो

दीप्ती- आभा, सुंदरता से भरा हुआ व्यक्तित्व, प्रकाश या तेज

धृति- यह एक ट्रेडिशनल बेबी नेम है जिसका अर्थ है दृढ़ निश्चय वाली या मजबूत इरादों वाली पर्सनालिटी

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

धानवी- समृद्ध और सुंदर