पता चल गया देबीना और गुरमीत चौधरी की छोटी बेटी का नाम, ट्रेडिशनल और मॉडर्न है यह बेबी नेम

इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए देबिना बनर्जी (Debina Bonnerjee) और गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम द (D) अक्षर से रखा है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : January 5, 2023 12:13 AM IST

Debina Bonnerjee and Gurmeet Singh Choudhary daughter name: देबीना बैनर्जी और गुरमीत चौधरी उन स्टार कपल्स में से हैं जिनके घर बीते साल नन्हें ममान का आना हुआ। गुरमीत और देबीना साल 2022 में दूसरी बार माता-पिता बने और उनके घर एक बेटी का जन्म हुआ। बता दें कि मार्च 2022 में ही देबीना-गुरमीत की बड़ी बेटी लिआना (Liaana) का जन्म हुआ था। वहीं, नवंबर 2022 में कपल एक बार फिर मां-बाप बने और उनकी छोटी बेटी का जन्म हुआ। अब, देबीना बैनर्जी और गुरमीत चौधरी ने अपनी छोटी बेटी का नामकरण भी कर दिया और इस स्टार कपल ने अपने फैंस को भी बताया कि उन्होंने अपनी बेटी के लिए क्या नाम चुना है। (Debina - Gurmeet Singh Choudhary daughter name in Hindi)

देबीना बैनर्जी और गुरमीत ने बेटी के चुना 3 अक्षरों वाला नाम (Debina Bonnerjee and Gurmeet Singh Choudhary second daughter name)

इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए देबिना बनर्जी (Debina Bonnerjee) और गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम द (D) अक्षर से रखा है। गुरमीत-देबिना की बेटी का नाम दिविशा रखा गया है। सोशल मीडिया पर शेयर की गयी तस्वीर में देबीना और गुरमीत अपनी बेटी के साथ बीच पर बैठे दिखायी दे रहे हैं। इस तस्वीर के ऊपर दिविशा (Divisha) का नाम लिखा गया है।

धार्मिक है दिविशा नाम का अर्थ (meaning of baby name Divisha in hindi)

दिविशा एक संस्कृत भाषा का शब्द है जिसका संबंध देवताओं से है। यह देवी दुर्गाके कई नामों में से एक है। बता दें कि देबीना की बड़ी बेटी लियाना का नाम भी 3 अक्षरों वाला है। कपल ने अपनी दोनों बेटियों का नामकरण करते हुए इस बात का ध्यान रखा कि बेटियों के नाम काफी यूनिक लेकिन साथ ही मीनिंगफुल भी हों। दिविशा की तरह ही लियाना भी एक बहुत ही प्यारा नाम है जिसका अर्थ है- सूर्य देवता की बेटी। संस्कृत के अलावा लिआना शब्द अंग्रेजी भाषा से भी संबंधित है और अंग्रेजी में इसका अर्थ लता या बेल है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source