
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : May 7, 2026 12:33 PM IST
Medically Verified By: Dr. Nehal Shah
Cruise Safety Rules for Families With Children
Cruise Boat Safety : बीते 30 अप्रैल 2026 को मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में हुए एक क्रूज हादसे में करीब 13 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में एक मां-बेटे की भी मौत होने की खबर है। यह खबर जितनी तेजी से वायरल नहीं हुआ, उससे कई गुना तेजी से सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें कई पोस्ट द्वारा एक तस्वीर को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह इसी घटना में शामिल उन मां-बेटे की तस्वीर है, जिनकी इस हादसे में मौत हो गई। इस हादसे में मां-बेटे के मौत की खबर सही है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर का उस हादसे से कोई संबंध नहीं है। हालांकि, इस लेख में हम आपको इस तस्वीर के बारे में कुछ नहीं बताने जा रहे हैं, बल्कि अगर आप फ्यूचर में अपने बच्चे के साथ क्रूज पर जाने की सोच रहे हैं, तो कुछ बातों पर ध्यान देने की जरूरत है। इस बारे में बताएंगे। ताकि आप क्रूज पर एक अच्छे अनुभव के साथ अपना ट्रिप इंजॉय कर सकें। इस विषय की जानकारी के लिए हमने मुंबई के Narayana Health SRCC Children’s Hospital के कंसल्टेंट डॉ. नेहल शाह से बातचीत की है। आइए डॉक्टर नेहल शाह से जानते हैं बच्चे के साथ क्रूज पर जाने से पहले किन चीजों को साथ में रखना जरूरी होता है?
Image Credit : ChatGPT
क्रूज पर बच्चों के लिए लाइफ जैकेट मिलती है। डेक पर या किसी भी आउटडोर एक्टिविटी में बच्चे को बिना लाइफ जैकेट के न छोड़ें।
बच्चे को कभी अकेला न छोड़ें - डेक, बालकनी, पूल एरिया या रेलिंग के पास बच्चे को अकेला छोड़ना खतरनाक हो सकता है। इसलिए उन्हें अकेला न छोड़ें।
रेलिंग पर चढ़ने न दें - बच्चे अक्सर ऊंचाई देखने के लिए रेलिंग पकड़कर चढ़ने की कोशिश करते हैं, यह सबसे बड़ा रिस्क फैक्टर है।
लाइफ जैकेट की सही फिटिंग जरूरी - अगर बच्चा पानी के पास है या बोट एक्टिविटी में हिस्सा ले रहा है, तो उसकी उम्र और वजन के हिसाब से लाइफ जैकेट पहनाएं।
इमर्जेंसी ड्रिल समझाएं - बच्चे को आसान भाषा में बताएं, अगर अलार्म बजे तो क्या करना है, कहां जाना है।
बच्चों को आईडी कार्ड पहनाएं - भीड़ में बच्चा अलग हो जाए तो संपर्क जानकारी तुरंत मदद कर सकती है।
मोशन सीकनेस की तैयारी रखें - समुद्र में बच्चों को उल्टी, चक्कर या बेचैनी हो सकती है, डॉक्टर की सलाह से जरूरी दवा साथ रखें।
बालकनी सेफ्टी लॉक जरूर चेक करें - कमरे की बालकनी में बच्चे को अकेला न छोड़ें और लॉक सिस्टम जरूर जांच लें।
Dislciamer : क्रूज ट्रिप बच्चों के लिए मजेदार हो सकती है, लेकिन इस दौरान माता-पिता को कुछ सेफ्टी टिप्स अपनाने चाहिए। ताकि उनकी थोड़ी सावधानी और लगातार निगरानी, आगे होने वाली परेशानियों से बचा सके।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.