
आशु कुमार दास
आशु कुमार दास एक अनुभवी हेल्थ कंटेंट स्पेशलिस्ट हैं। इन्हें हेल्थ कंटेंट राइटर के तौर पर काम करते हुए 6 ... Read More
Written By: Ashu Kumar Das | Published : February 26, 2026 2:42 PM IST
Medically Verified By: Dr. Gayathri K
Creating a Calm Home During Exams Why Environment Matters More Than Schedules:परीक्षा का समय बच्चों के लिए जितना महत्वपूर्ण होता है, उतना ही तनावपूर्ण भी हो सकता है। जब बच्चों के एग्जाम का समय आता है, तो अक्सर माता-पिता पढ़ाई का शेड्यूल बनाने और अधिक समय तक पढ़ने पर जोर देते हैं, लेकिन चाइल्ड साइकेट्रिस्ट डॉ. गायत्री (Dr. Gayathri K, Senior Consultant - Child Psychiatrist, MBBS, MD (Psychiatry), DNB (Psychiatry), Maarga Mind Care, Bangalore) बताती हैं कि एग्जाम में पढ़ाई से ज्यादा घर का माहौल महत्वपूर्ण होता है। एग्जाम के समय घर का माहौल सही तो बच्चे पढ़ाई पर ज्यादा फोकस कर पाते हैं और चीजों को ज्यादा अच्छे से याद कर पाते हैं।
डॉ. गायत्री के का कहना है कि जब घर का माहौल शांत और व्यवस्थित होता है, तो बच्चों का मन पढ़ाई में ज्यादा लगता है। शोर-शराबा, बार-बार टोकना या एग्जाम के बारे में बच्चों से ज्यादा बात करना बच्चों के फोकस को प्रभावित करता है। इसके विपरीत, शांत माहौल चिंता को कम करता है और बच्चों को बेहतर तरीके से ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है।
परीक्षा के दौरान घर का भावनात्मक वातावरण बच्चों की सोच और आत्मविश्वास को प्रभावित करता है। एग्जाम के समय पेरेंट्स अगर बार- बार बच्चों के सामने नंबर, रिजल्ट क्या होगा, रिजल्ट अच्छा ही आना चाहिए, नंबर कम आए तो देखना जैसी बात करते हैं, तो बच्चों के मन में एक डर बैठ जाता है। इस डर के कारण बच्चे पूरी तरह से पढ़ाई करने के बावजूद चीजों को याद नहीं रख पाता है। ऐसे में पेरेंट्स को ध्यान रखना चाहिए कि एग्जाम के समय बार-बार ब्चचे के सामने नंबर और रिजल्ट की बातों को दोहराए नहीं।
हेल्थ एक्सपर्ट कहती हैं कि एग्जाम के दौरान जब घर का माहौल शांत, सहयोगपूर्ण और सकारात्मक होता है, तो बच्चे परीक्षा को डर के रूप में नहीं बल्कि सीखने और आगे बढ़ने के अवसर के रूप में देखते हैं। इससे उनमें आत्मविश्वास, धैर्य और मानसिक मजबूती विकसित होती है। इसलिए एग्जाम के समय बच्चों से ज्यादा पेरेंट्स को शांत रहने की जरूरत होती है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।