
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 14, 2020 7:07 PM IST
Breast milk contains secretory immunoglobulin A (sIgA) that can protect infants against infection and death.
Covid-19 and Breastfeeding: विश्व स्वास्थ संगठन (World Health Organisation) ने कहा है कि कोरोना वायरस से पीड़ित मां अपने बच्चे को दूध पिला सकती है। अभी तक ऐसे कोई सबूत नहीं मिले हैं, जो साबित करें कि कोविड-19 पॉजिटिव माता से बच्चे तक वायरस (Covid-19) का ट्रांसमिशन हो सकता है। इसीलिए, कोविड-पॉजिटिव माता का अपने बच्चे को दूध पिलाना पूरी तरह से सुरक्षित है। एक ग्लोबल मीडिया समिट में पत्रकारों से बात करते हुए, विश्व स्वास्थ्य संगठन के डायरेक्टर जनरल डॉ. टेड्रोस एडहॉनम गीब्रिएसुस (Dr Tedros Adhanom Ghebreyesus) ने बताया कि, कोरोना पॉज़िटिव मांओ से उनके छोटे बच्चे को कोई खतरा नहीं है। उन्होंने इन मांओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपने छोटे बच्चे को दूध पिलाती रहें। (Covid-19 and Breastfeeding in hindi)
डब्ल्यूएचओ प्रमुख, टेड्रोस ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा इस विषय से जुड़ी एक स्टडी का आयोजन भी किया गया। जिसमें, रिसर्चर्स ने पाया कि, कोविड-19 इंफेक्टेड मां से बच्चे को इंफेक्शन फैलने की संभावना बहुत कम है। बल्कि, इंफेक्शन से सुरक्षा के लिहाज से ब्रेस्टफीडिंग (Benefits of Breastfeeding) बच्चे के लिए कहीं ज़्यादा फायदेमंद है। इसीलिए, बच्चे को मां से दूर ना किया जाए और मांएं अपने बच्चे को दूध पिलाती रहें।
इस बारे में आगे बात करते हुए टेड्रोस ने कहा, " वयस्कों की तुलना में बच्चों को कोविड-19 का खतरा कम है। लेकिन, इसके अलावा कई ऐसी बीमारियां हैं जिनसे बच्चों को बचाना महत्वपूर्ण है। चूंकि, ब्रेस्टफीडिंग बच्चे को बीमारियों से बचाने का काम करता है। इसीलिए, बच्चे को ब्रेस्टफीड कराते रहें। (Covid-19 and Breastfeeding )
डॉ. ट्रेडोस ने बताया, कि अगर किसी महिला को कोरोना पॉजिटीव होने का पता चलता है। तब भी उन्हें बच्चे को दूध पिलाना बंद नहीं करना चाहिए। बच्चे को मां से तभी दूर रखना चाहिए, जब मां की तबियत बहुत अधिक गम्भीर हो। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अब तक ब्रेस्टमिल्क में कोरोना वायरस के कोई लाइव आरएच नहीं मिले हैं। इसीलिए, मां से बच्चे में संक्रमण का खतरा भी बहुत कम है।
Parenting Tip: लॉकडाउन में बच्चों को बनाए आत्मनिर्भर, उन्हें सिखाएं ये छोटे-मोटे काम
Baby Care in Summer: गर्मियों में अपने शिशु का रखें खास ख्याल, फॉलो करें ये टिप्स