बच्चे करते हैं घर गंदा तो ऐसे करें साफ-सफाई !

कुछ क्लिनिक टिप्स जो आएंगी बच्चों वाले घर में काम।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 10, 2018 4:29 PM IST

छोटे बच्चे जिस घर में हों वहां गंदगी और दीवारों पर चित्रकारी आम बात है। हम समझ सकते हैं कि अगर आपका बच्चा 2-4 साल की उम्र का है तो आपके लिए तो आपके घर को साफ रखना काफी मुश्किल होगा। अगर आप साफ-सफाई पसंद करनेवाले लोगों में से हैं तब तो बच्चों की धमा-चौकड़ी और गंदगी से आपको बहुत झल्लाहट हो सकती है। लेकिन अब बच्चे तो अपनी शरारतों को कम नहीं करने वाले तो ज़रूरी हो जाता है कि आप स्मार्टली अपने घर की साफ-सफाई करना सीखें। ऐसी ही कुछ क्लिनिक टिप्स दे रहे हैं हम यहां-

  1. जब चिपक जाए कपड़ों में बबल गम!! अक्सर बच्चे चबाने के बाद गम को यहां-वहां चिपकाने या थूकने का काम करते हैं और कई बार यह च्यूइंग गम बालों और कपड़ों पर भी चिपक जाता है। अगर ऐसा हो तो कपड़े को आधे घंटे के लिए फ़्रीज़र में रखें। जब च्यूइंग गम पूरी तरह से जम जाए तो आप उसे खरोंच या रगड़कर निकाल सकती हैं। अगर च्यूइंग गम बालों में लग गया है तो थोड़ी-सी बर्फ रगड़िए। जब गम कड़क होकर जम जाएगा तो उसे संभालकर बालों से निकाल लें।
  1. सोफे पर स्केच पेन के निशान अगर आपकी भी परेशानी यही है तो टूथपेस्ट या नेल पॉलिश रिमूवर की मदद से आप इसे साफ कर सकती हैं।
  1. प्लेइंग डो जब फंस जाए बालों में तो एक कटोरी में गर्म नारियल का तेल लेकर इसे बालों में फंसे क्ले पर लगाएं। जब क्ले नर्म हो जाए तो कंघी की मदद से निकालने की कोशिश करें। एक-एक बाल धीरे-धीरे अलग करें और क्ले निकल जाने के बाद बालों को शैम्पू करें।
  1. जब भी आपका बच्चा तेल, शैम्पू या कोई भी ऐसी चीज़ ज़मीन पर गिराता है जिसे साफ करना मुश्किल हो, तो साफ करनेवाली जगह पर ढेर सारा बेबी पावडर छिड़के। यह तरल पदार्थ को सोख लेगा जिसके बाद किसी कपड़े या पोंछे से आप इसे साफ कर सकती हैं।
  1. शीशे पर उंगलियों के निशान भी बच्चों वाले घर में एक बड़ी परेशानी है। एक पेपर टॉवेल लीजिए और उसपर बेबी पावडर छिड़के। अब तौलिए को झाड़कर कांच पर रगड़ें। कांच थोड़ी देर में चमकने लगेगा।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source