बच्चों को किस उम्र में टूथपेस्ट कराना होता है सही? जानिए शिशु को कितनी बार कराना चाहिए ब्रश

हर माता-पिता के लिए जरूरी होता है कि वे अपने बच्चे की मौखिक स्वच्छता का ख्याल रखें। उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि बच्चे दांतों की सफाई सही से कर रहे हैं या नहीं। हर उम्र में स्वस्थ मसूड़े और दांतों का ख्याल रखना जरूरी होता है। आइए जानते हैं कैसे रखें अपने बच्चों के दंत स्वास्थ्य का (Child Brushing Age) ख्याल-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : August 1, 2020 1:19 PM IST

Child Brushing Age : हमारे मुंह में कई तरह के बैक्टीरिया होते हैं। इस वजह से सालों से कहा जा रहा है कि दांतों की सफाई दिन में कम से कम 2 से 3 बार करना जरूरी होता है। इतना ही नहीं दिन में फ्लॉसिंग भी कम से कम 5-6 बार जरूर करना चाहिए। लेकिन अफसोस है कि बहुत से लोग ऐसे हैं, जो मुंह की सफाई पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए मुंह की साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखना जरूरी होता है। बचपन से ही बच्चों को ब्रश और दांतों (Child Brushing Age) की साफ-सफाई की आदत डालनी चाहिए।

हर माता-पिता के लिए जरूरी होता है कि वे अपने बच्चे की मौखिक स्वच्छता का ख्याल रखें। उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि बच्चे दांतों की सफाई सही से कर रहे हैं या नहीं। हर उम्र में स्वस्थ मसूड़े और दांतों का ख्याल रखना जरूरी होता है। आइए जानते हैं कैसे रखें अपने बच्चों के दंत स्वास्थ्य का (Child Brushing Age) ख्याल-

शिशुओं के लिए जरूरी है स्वच्छता

हर माता-पिता को अपने शिशु के मुंह की सफाई का ख्याल रखना चाहिए। बैक्टीरिया से छुटकारा पाने के लिए उन्हें खिलाने के बाद उनके मसूड़ों की अच्छी से सफाई करें। एक नरम कपड़े से अपने शिशु के मसूड़ों को साफ करें। जब आपके शिशु के दांतों का विकास हो जाए या फिर 6 से 12 महीने के बाद अपने शिशु को नरम टूथब्रश दें और उन्हें ब्रश कराने की कोशिश करें।

इस ब्रश में नाम मात्र टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें और हल्के हाथों से दांतों की सफाई करें। इसके अलावा कभी भी बच्चे के मुंह में बोतल रखकर उन्हें सोने ना दें। क्योंकि तरल पदार्थों उनके दांतों के आसपास जमा हो जाते हैं, जिसके परिणाम स्वरूप दांतों और मसूड़ों में सड़न हो सकती है।

दो और उससे अधिक उम्र के बच्चों की स्वच्छता

जब आपका शिशु दो साल से या उससे बड़ा हो जाता है, तो उन्हें ब्रश करने के लिए फ्लोराइड टूथपेस्ट दें। क्योंकि इस दौरान उन्हें यह सिखाना बहुत ही जरूरी होता है कि टूथपेस्ट करने के बाद कैसे थूका जाता है। ब्रश में टूथपेस्ट मटर के आकार की मात्रा में दें। अपने बच्चे के मौखिक स्वास्थ्य की देखभाल करें और उन्हें समझाएं कि ब्रश किस तरह होता है।

बढ़ते बच्चों के लिए चिकित्सकीय स्वच्छता

जब आपका बच्चा 3 साल से ऊपर का हो जाता है, तो उन्हें कम से कम 2 मिनट ब्रश करने के लिए कहें। दांतों की सड़न और छिद्र को साफ करें। साथ ही नियमित रूप से फ्लॉसिंग करें। इससे आपके बच्चों का दंत स्वास्थ्य सही रहेगा। साथ ही सेहत भी स्वस्थ रहेगा।

बच्चों में कैल्शियम की कमी के लक्षण और दूर करने के उपाय

बच्चों में नकसीर फूटने पर तुरंत करें ये काम, नहीं बहेगा अधिक खून

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source