
... Read More
Written By: Atul Modi | Updated : September 7, 2023 11:40 AM IST
हिंदू मान्यताओं के अनुसार भगवान श्री कृष्ण ने विष्णु के आठवें अवतार के रूप में जन्म लिया था। भगवान कृष्ण का जन्म मथुरा के कारागार में हुआ था। हिंदू धर्म के अलावा बाकी धर्मावलंबियों द्वारा भगवान श्री कृष्ण के उपदेशों और उनकी लीलाओं को अनुकरण किया जाता है। यही वजह है कि भगवान श्री कृष्ण का जन्म कृष्ण जन्माष्टमी के रूप में ना सिर्फ भारत में बल्कि दुनिया के कोने कोने में धूमधाम से मनाया जाता है। खासकर भारत में लोग अपने छोटे-छोटे बच्चों को कृष्ण का वेश धारण कर आते हैं और जन्माष्टमी को सेलिब्रेट करते हैं।
भगवत गीता और भागवतम जैसे ग्रंथों में भगवान की लीला और उपदेशों का विस्तार पूर्वक वर्णन किया गया है इन ग्रंथों में भगवान के विभिन्न नामों का भी जिक्र मिलता है। जो लोग भगवान श्री कृष्ण के उपासक हैं वह अक्सर अपने घर के बच्चों का नाम उन्हीं के नाम पर रखते हैं। अगर आप भी अपने बच्चों का नाम भगवान कृष्ण के नाम पर रखने का विचार कर रहे हैं, तो यहां कुछ नाम दिए गए हैं।