
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : January 13, 2023 3:45 PM IST
Children care in winter: सर्दियों के दिनों में बच्चों को ठंड से बचाना कोई आसान काम नहीं है। पेरेंट्स की लाख कोशिश करने के बाद भी बच्चे को सर्दी, खांसी व जुकाम जैसी समस्याएं होने लगती हैं और इस स्थिति को ठंड लगना कहा जाता है। आपने भी देखा होगा कि अक्सर ठंड लगने के कारण बच्चों को खांसी की समस्या हो जाती है और अगर बार अगर खांसी हो गई तो वह पूरी सीजन पीछा नहीं छोड़ती है। अगर आपके घर में भी छोटे बच्चे हैं, तो आपको भी उन्हें ठंड से बचाने के लिए बहुत कोशिशें करने पड़ती होंगी। इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ खास जानकारियां देने वाली हैं, जिनकी मदद से आप बच्चे को खांसी होने से बचा सकते हैं। चलिए जानते हैं सर्दियों के मौसम में बच्चों को खांसी होने से कैसे बचाएं।
समय के साथ ब्च्चे का डाइट में बदलाव होना बहुत जरूरी है। सर्दियों के दिनों में बच्चे की डाइट में ऐसी चीजों का शामिल करना चाहिए, जो उनके शरीर को गर्मी प्रदान करे। इसके अलावा सर्दियों में सर्दी-खांसी जैसी समस्याएं आमतौर पर एलर्जी या संक्रमण के कारण होती है, जिनका बचाव जरूरी है। इसलिए डाइट में ऐसी चीजों को भी शामिल करें जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाए। यदि आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी, तो बीमारियां होने का खतरा उतना ही कम हो जाएगा।
जैसा कि आपको पता है कि सबसे ज्यादा सुबह और शाम की ठंड ही नुकसान देती है और खासतौर पर बच्चों को मामलों में इस चीज का ध्यान देना बहुत जरूरी है। बच्चों को खासतौर पर सुबह और शाम के समय स्वेटर, टोपी व जूते आदि पहना कर रखें। सुबह-शाम के समय चलने वाली ठंडी हवाएं ही सबसे ज्यादा नुकसान देती हैं और सिर्फ एक या दो बार की लापरवाही के कारण ही बच्चे को सर्दी-खांसी की समस्याएं हो सकती हैं।
सर्दियों के मौसम में चलने वाली ठंडी हवाएं शुष्क होती हैं, जिसका मतलब है कि उनमें नमी की मात्रा बहुत ही कम होती है। ये सूखी हवाएं छोटे बच्चों के सेंसिटिव श्वसनमार्गों व गले की नमी को सुखा देती हैं। इस कारण से एलर्जी व जुकाम जैसी समस्याएं हो जाती हैं और इस कारण से खांसी भी होने लगती है। ऐसे में बच्चे को समय-समय पर भाप देने से इस समस्या को कम किया जा सकता है।
छोटे बच्चों के लिए ठंडा पानी काफी नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए कोशिश करें कि उन्हें गर्म पानी ही पिलाएं। ठंडा पानी बच्चे को तुरंत बीमार बना सकता है, जिससे उन्हें खांसी, सर्दी, जुकाम और बुखार जैसी समस्याएं होने लगती हैं। बच्चे को बार-बार पानी पिलाने के लिए पानी को एक बार ही गर्म कर लें और फ्लास्क की बोतल में डालकर रखें। हालांकि, ध्यान रहे बच्चे को गुनगुना ही पानी पिलाएं ज्यादा गर्म पानी से बच्चे का मुंह अंदर से जल सकता है।