मौसम बदलने से पहले अपने बच्चे को जरूर सिखा दें ये 4 चीजें, टल जाएगा बीमार पड़ने का खतरा

Children health in changing weather: बच्चों के स्वास्थ्य को बदलते मौसम में बीमार पड़ने से बचाने के लिए बहुत सी चीजों का ध्यान रखना पड़ता है और उन्हें कुछ अच्छी आदतें भी सिखानी पड़ती हैं, जिनके बारे में हम आपको इस लेख में बताने वाले हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : February 20, 2024 5:48 PM IST

Child care tips: बदलते मौसम में स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं होने का खतरा सबसे ज्यादा रहता है, गर्मियों का बाद सर्दियां आ रही हो या सर्दियों के बाद गर्मियां। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं होने का खतरा आमतौर पर बढ़ने लगता है। बदलते मौसम के अनुसार अलग-अलग प्रकार की बीमारियां होने लगती हैं। वैसे तो बदलते मौसम में कोई भी व्यक्ति बीमार पड़ जाता है, लेकिन सबसे ज्यादा बीमार पड़ने का खतरा बुजुर्गों व बच्चों में सबसे ज्यादा पाया जाता है। बच्चों में बदलते मौसम में बीमार पड़ने का खतरा आमतौर पर इसलिए ज्यादा रहता है, क्योंकि उनकी प्रतिरक्षा प्रणाली तो कमजोर होती ही है साथ ही साथ वे बदलते मौसम में अपने बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रख पाते हैं। हालांकि, अगर बच्चों को थोड़ा समझाया जाए तो उन्हें बीमार पड़ने से बचाया जा सकता है। अगर आपके घर में भी बच्चे हैं और बदलते मौसम में अक्सर बीमार पड़ सकते हैं, तो आप उन्हें कुछ चीजें सिखा कर बीमार पड़ने से बचा सकते हैं। चलिए जानते हैं बच्चों को बीमार पड़ने से बचाने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

1. बार-बार हाथ धोना (Frequent hand wash)

बदलते मौसम में आमतौर सबसे ज्यादा एलर्जी इंफेक्शन जैसी बीमारियां होने का खतरा ज्यादा रहता है। इन बीमारियों से बच्चों को बचाने के लिए उन्हें अपनी साफ-सफाई का ध्यान रखना जरूरी होता है। इसलिए बच्चों को बार-बार अच्छे से हाथ धोने की आदत सिखाएं, जिससे इन बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।

2. मौसम के अनुसार डाइट (Diet according to weather change)

बदलते मौसम के अनुसार डाइट में कुछ बदलाव होना भी बहुत जरूरी है, लेकिन बच्चे अक्सर मौसम के अनुसार अपनी डाइट में बदलाव नहीं कर पाते हैं। यही कारण है कि मौसम के अनुसार डाइट में बदलाव न कर पाने के कारण आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो जाता है।

3. बाहर की चीजें न खाना (Eating outside unhealthy food)

बच्चों को अक्सर बाहर की चीजें खाने की आदत होती है, लेकिन बाहर की चीजें अक्सर अनहेल्दी होती हैं और कई बार उनका सेवन करना सेहत को भी नुकसान पहुंचा देता है। खासतौर पर बदलते मौसम में बच्चों को बीमार पड़ने से बचाने के लिए उन्हें बाहर की चीजें खाने से रोक देना चाहिए।

4. नियमित एक्सरसाइज करना (Exercising regularly)

व्यायाम करना हमारी सेहत के लिए बहुत जरूरी होता है और बचपन से ही उन्हें ये चीजें सिखा देनी चाहिए। बदलते मौसम में इम्यूनिटी का मजबूत होना बहुत जरूरी है और उसके लिए आप अपने बच्चे को आप एक्सरसाइज सिखा सकते हैं। रोजाना दिन में कम से कम एक बार और हफ्ते में कम से कम पांच दिन एक्सरसाइज जरूर कराएं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source