
Also Read
about november born: नवंबर के महीने की तरह इसमें पैदा होने वाले बच्चे भी बेहद खास होते हैं। जिस प्रकार नवंबर में न तो ज्यादा गर्मी और न ही ज्यादा सर्दी होती है, उसी प्रकार इस महीने पैदा होने वाले बच्चे भी एकदम परफेक्ट होते हैं। वैसे तो हर बच्चा स्पेशल होता है और हर किसी की अपनी खासियत भी होती हैं। लेकिन विज्ञान भी मानता है कि नवंबर के महीने में पैदा होने वाले बच्चों के कुछ अलग ही क्वालिटी पाई जाती हैं। अगर आपका बच्चा नवंबर में पैदा हुआ है या फिर इसी महीने पैदा होने वाला है, तो आपको पता होना चाहिए कि आपका बच्चा कितना अलग है। चलिए जानते हैं कि नवंबर में पैदा होने वाले लड़के व लड़कियों की पर्सनैलिटी (November born girl personality) कैसी होती है। (November born baby characteristics)
हर किसी को खुद के दम पर जीना पसंद होता है, लेकिन नवंबर के महीने में पैदा होने वाले लोग कुछ अलग ही होते हैं। अगर आपका बच्चा नवंबर के महीने में पैदा हुआ है, तो आगे जाकर वह आत्मनिर्भर बनेगा और खुद के दम पर जीना ही पसंद करेगा। अपनी जिंदगी अपने दम पर जीने के लिए उसके बस आपके सपोर्ट की जरूरत होगी
नवंबर के महीने में पैदा हुए बच्चे थोड़ा प्राइवेट होते हैं और वे अक्सर अपने बारे में हर किसी को बता नहीं पाते हैं। कई बार अपने इस स्वभाव के कारण उन्हें थोड़ा अलग भी समझ लिया जाता है, लेकिन वे अंदर से बहुत पॉजिटिव होती है। नवंबर में जन्मे बच्चे बड़े होकर एक पॉजिटिव इंसान बनते हैं, लेकिन वे अपने बारे में किसी को बता नहीं पाते हैं।
जल्दी गुस्सा आने का मतलब यह नहीं कि वे हर बार पर भड़क जाते हैं। लेकिन वे अपने भीतर एक लिमिट सेट करके रखते हैं और हद पार होने के बाद उन्हें भी गुस्सा आ जाता है। इस कारण से उन्हें दूसरे लोगों के साथ रिश्ते बनाए रखने में परेशानी भी होती है।
अपने एरिया ऑफ इंटरेस्ट में नवंबर में के बच्चे बहुत ही ज्यादा क्रिएटिव होते हैं। एक काम को यूनिक तरीके से करने के लिए उनके पास कई सारे आइडिया होते हैं। नवंबर में पैदा होने वाले बच्चे बड़े होकर अपनी इस खासियत के कारण भी जाने जाते हैं।
नवंबर में पैदा होने वाले बच्चे अंदर और बाहर दोनों तरफ से सुंदर होते हैं। इनर और आउटर ब्यूटी के मालिक होने की वजह से उन्हें हर कोई प्यार करता है। अगर आपका बच्चा नवंबर में पैदा हुआ है, तो वह सिर्फ अभी क्यूट नहीं है ये क्यूटनेस उसके साथ जीवन भर रहने वाली है।