International Childhood Cancer Day 2022: कैंसर का इलाज करा रहे बच्चों के माता-पिता ना करें अपनी हेल्थ को नज़रअंदाज, इस तरह रखें अपना और बच्चे का ध्यान
जब किसी के बच्चे को कैंसर हो तो माता-पिता को ना केवल अपने बच्चे का ख्याल रखना पड़ता है बल्कि, साथ ही साथ अपनी मानसिक और शारीरिक हेल्थ पर भी ध्यान देना पड़ता है।
Written by Sadhna Tiwari|Updated : February 15, 2022 7:29 PM IST
International Childhood Cancer Day 2022: कैंसर एक गम्भीर बीमारी है कई बार यह जानलेवा भी साबित हो सकती है। इसीलिए, जब किसी व्यक्ति को कैंसर होने का पता चलता है तो आसपास के लोग भी दुखी हो जाते हैं। लेकिन, जब कैंसर की इस बीमारी का पता बच्चों (children with cancer) में चले तो माता-पिता, परिवार और सभी परिचितों में डर, घबराहट और बेचैनी जैसी स्थितियां बन जाती हैं। कैंसर किसी भी परिवार के लिए एक चुनौतीभरी और मुश्किल घड़ी हो सकती है। ऐसे में पूरे परिवार को मरीज और उसका ख्याल रखने वाले लोगों की हिम्मत बढ़ाने और उसे सपोर्ट करने की आवश्यकता पड़ती है। खासकर जब किसी के बच्चे को कैंसर हो तो माता-पिता को ना केवल अपने बच्चे का ख्याल रखना पड़ता है बल्कि, साथ ही साथ अपनी मानसिक और शारीरिक हेल्थ पर भी ध्यान देना पड़ता है।
फोर्टिस हेल्थ केयर के प्रमुख साइको ऑन्कोलॉजिस्ट, डॉ. केशव शर्मा (Dr. Keshav Sharma, Lead Psycho Oncologist and Grief Therapist, Fortis Healthcare) ने इस विषय में कुछ महत्वपूर्ण टिप्स दीं और बताया कि कैंसर के मरीज बच्चोंके माता-पिता इस स्थिति में क्या कर सकते हैं और बच्चे के इलाज के दौरान उन्हें किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
बच्चों में कैंसर के इलाज के दौरान माता-पिता रखें इन बातों का ध्यान
डॉ. शर्मा कहते हैं कि बच्चों में कैंसर के डाग्नोसिस (Cancer Dignosis) और ट्रीटमेंट से जुड़ी सभी जानकारियां माता-पिता को जुटानी चाहिए। जैसे-बीमारी कैसे हुई, इसके क्या कारण हैं, कैंसर का इलाज कैसे किया जाएगा, ट्रीटेमेंट की प्रक्रिया कब तक चलेगी और बच्चों में इलाज और दवाइओं के साइड-इफेक्ट्स किस तरह से दिखायी दे सकते हैं, आदि जानकारियां अपने डॉक्टर और बच्चे का इलाज कर रही टीम से इकट्ठा करें।
बच्चे की देखभाल करते हुए खुद भी संतुलित डाइट लें, समय पर सोएं और खुद को मेंटली और फिजिकली स्वस्थ रखें।
अपने आस-पास के लोगों, दोस्तों और रिश्तेदारों की मदद लें।
ऐसे अन्य माता-पिता और अभिभावकों के ग्रुप्स से जुड़ें जिनके बच्चे कैंसर का इलाज करा रहे हैं। व्हॉट्सऐप पर चैट ग्रुप्स बनाकर या रेग्युलर मीटिंग्स की मदद से आप अपनी और उनकी स्थिति के बारे में बात कर सकते हैं। इससे आपको स्थिति को हैंडल करने के लिए प्रेरणा और हिम्मत मिलेगी।
बच्चों की उम्र को ध्यान में रखते हुए बच्चे को उसकी बीमारी से जुड़ी जानकारियां देते रहें। बच्चे को झूठी कहानियां सुनाने की बजाय उन्हें सरल शब्दों में उस तरह जानकारियां उनसे ज़रूर साझा करें जो वे समझ सकते हैं।
Don’t Miss Out on the Latest Updates. Subscribe to Our Newsletter Today!
Subscribe Now
Enroll for our free updates
Please confirm that you agree to the terms and conditions.
Thank You for Subscribing
Thanks for Updating Your Information
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
We noticed that you are running an ad-blocker.
Ads helps us keep our content free. Please add us to your whitelist or disable your ad-blocker.