बारिश में अपने बच्चों का इस तरह रखें ख्याल, वरना हो सकते हैं बीमार

चाहिए। बारिश के कारण बच्चों को कई बीमारियां होने का खतरा होता है। ऐसे में उन्हें एक्ट्रा देखभाल की जरूरत होती है। आइए जानते हैं बारिश के सीजन में बच्चों का कैसे रखें (Child Care Tips for Monsoon) ख्याल-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : July 7, 2020 4:42 PM IST

Child Care Tips for Monsoon : बारिश का मौसम बच्चे, बुजुर्ग सभी को बहुत ही पसंद आता है। इस सुहावने मौसम में सभी मस्ती के मूड में रहते हैं, लेकिन इस मौसम में काफी बीमारियां भी (Child Care Tips for Monsoon) फैलती हैं।इसलिए इस सीजन में बच्चों का खास ख्याल रखना चाहिए। बारिश के कारण बच्चों को कई बीमारियां होने का खतरा होता है। ऐसे में उन्हें एक्सट्रा देखभाल की जरूरत होती है। आइए जानते हैं बारिश के सीजन में बच्चों का कैसे रखें (Child Care Tips for Monsoon) ख्याल-

साफ पानी से धोएं फल और सब्जियां

बारिश के सीजन में जमीन के अंदर रहने वाले कीड़े-मकौड़े सतह पर आ जाते हैं। यह कीड़े-मकौड़े फल, सब्जियों और खाद्य पदार्थों को दूषित करते हैं। इसलिए इन मौसम में फलों और सब्जियों को अच्छे से साफ करके खाना चाहिए। अगर जरूरत हो तो बीमारी से बचने के लिए पोटैशियम परमेंगनेट का इस्तेमाल किया जा सकता है।

उबला हुआ पानी पिलाएं

बारिश में पानी से इंफेक्शन होने का खतरा अधिक होता है। इसलिए बच्चों को पानी उबालकर पीने के लिए दें।  साथ ही साफ-सफाई का खास ख्याल रखें। बच्चों को मच्छरों से बचाने के लिए घर और आस-पास गंदगी ना फैलने दें। जर्म्स को रोकने के लिए जर्म्स रिपेलेंट लिक्विड का इस्तेमाल करें।

डॉक्टर से लें सलाह

बच्चों की इम्यूनिटी काफी कमजोर होती है। इसलिए उनपर बीमारियां जल्दी अटैक करती हैं। ऐसे में अगर आपको उनके अंदर मौसमी बीमारी के लक्षण दिखे, तो डॉक्टर्स की सलाह लें। बच्चों को गंदगी और जमे हुए पानी से दूर रखें।

बच्चों को भींगने से बचाएं

बारिश में अपने बच्चों को भीगने ना दें। अगर वे स्कूल से आते समय भींग जाते हैं या फिर किसी अन्य कारणों से भीग भी जाते हैं, तो तुरंत उन्हें साफ पानी से नहलाएं और उन्हें गर्म काढ़ा पीने के लिए दें।

मां का दूध पिलाने के साथ क्या शिशु को खिलाना चाहिए आम? जानें क्या है सही तरीका

Vitamin E Deficiency in Kids: विटामिन ई की कमी से रुक सकता है बच्चों का विकास, जानें इसके कारण, लक्षण और समस्याएं

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source