कोरोना महामारी के दौरान इन हॉलीवुड-बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के घर आया कोरोनियल बेबी, गूंजी किलकारियां

कोरोना काल के इस दौर में जन्म लेने वाले बच्चों को कोरोनियल बेबी (Coronial Baby) या लॉकडाउन बेबी (Lockdown Baby) कहा जा रहा है। इस तनाव भरे माहौल में देश-दुनिया में लाखों बच्चों के जन्म से उनके घरों में खुशियों ने दस्तक दी है। बच्चे की किलकारियों से कुछ सेलिब्रिटीज के घर भी गूंज उठे हैं। ऐसे ही कुछ सितारों ने साझा की अपनी ये खुशियां...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : September 27, 2020 12:30 PM IST

Celebrities Coronial Baby in Hindi: कोरोना काल (Corona era) के इस दौर में जन्म लेने वाले बच्चों को कोरोनियल बेबी (Coronial Baby) या लॉकडाउन बेबी (Lockdown Baby) का नाम दिया गया है। कोरोना के कारण लोगों में जहां मानसिक परेशानियां जैसे तनाव, एंग्जायटी को जन्म दिया है, वहीं कुछ लोगों को खुशियां भी हासिल हुई हैं। हम बात कर रहे हैं, इस समय जन्म लेने वाले बच्चों से उनके मां-बाप को मिलने वाली खुशियों के बारे में। भारत हो या दुनिया का कोई भी हिस्सा, कोरोना काल में कई बच्चों का जन्म हुआ है, कई महिलाएं गर्भधारण की हैं। कुछ सेलिब्रिटीज के जीवन में भी खुशियों ने रौनक बिखेरी है। ये कुछ ऐसे सितारे हैं, जिनके घर में नन्हे और प्यारे नए मेहमान ने खुशियां लाई हैं। जानें, ऐसे ही कुछ हॉलीवुड-बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के बारे में, जिन्होंने लॉकडाउन (Lockdown baby in hindi) के बीच अपने घर में नन्हे मेहमान के आगमन (Celebrities Coronial Baby) की खुशी मनाई।

एकता कौल और सुमित व्यास

अभिनेता सुमीत व्यास ने जून में ट्वीट किया कि उनके परिवार में एक नए सदस्य का आगमन हो हुआ है, उन्होंने लिखा है, "यह एक लड़का है। उन्हें वेद बुलाया जाएगा।" सुमीत ने अभिनेत्री एकता कौल से 2018 में शादी की थी और वेद उनकी पहली संतान हैं।

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक

क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और बॉलीवुड डांसर व अभिनेत्री नतासा स्टेनकोविक जुलाई में माता-पिता (Celebrities Coronial Baby) बने। हार्दिक ने खबर को साझा करते हुए पोस्ट किया, हमें बेबी बॉय का आशीर्वाद मिला है।

View this post on Instagram

The blessing from God 🙏🏾❤️ @natasastankovic__

A post shared by Hardik Pandya (@hardikpandya93) on

निराली मेहता और रुस्लान मुमताज

अभिनेता रुस्लान मुमताज और उनकी पत्नी व उद्यमी निराली मेहता ने मार्च में अपने पहले बेटे का स्वागत किया। उनके घर यह खुशी लॉकडाउन की शुरुआत में आई। बच्चे की तस्वीर साझा करते हुए रुस्लान ने लिखा, "26-03-2020, छोटा बेबी आ गया है। मैं करीब 3,4 महीने के लिए अपने बच्चे की किसी भी तस्वीर को अपलोड करने से बचने वाला हूं, लेकिन दुनिया में मौजूदा उदासी को देखते हुए अभी मुझे लगता है कि एक छोटा बच्चे की खबर आपके दिन को अच्छा बना सकती है।"

गौरव चोपड़ा और हितिशा चेरांदा

टीवी स्टार गौरव चोपड़ा और उनकी पत्नी व फैशन सलाहकार हितिशा ने इस महीने की शुरुआत में अपने बच्चे (Celebrities Coronial Baby) का स्वागत किया। गौरव ने अपने वेरीफाइड इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया, "मेरे घर आया एक नन्हा कुंवर, चांदनी के हसीन रथ पर सवार। जैसा कि हमने इस प्यारे बच्चे का स्वागत किया है। आप सभी के साथ इस पल को साझा करना चाहता हूं।"

केटी पेरी और ओरलैंडो ब्लूम

पॉप स्टार केटी पेरी (Katy perry) और उनके मंगेतर व अभिनेता ऑरलैंडो ब्लूम (Orlando Bloom) ने अगस्त में अपनी पहली संतान का एक साथ स्वागत किया। उन्होंने अपनी बच्ची का नाम 'डेजी डव ब्लूम' बताया। जोड़े ने यूनिसेफ के माध्यम से खबर साझा की थी, जिससे वे गुडविल एंबेसडर के रूप में काम करते हैं। संगठन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस खबर को पोस्ट किया।

उन्होंने कहा, "हम अपनी बेटी के सुरक्षित और स्वस्थ आगमन से प्यार और आश्चर्य से भर गए हैं। लेकिन हम जानते हैं कि हम भाग्यशाली हैं और हर कोई हमारी तरह उतनी ही शांति का अनुभव नहीं कर सकता, जितना बच्ची के जन्म के वक्त हमने किया। दुनियाभर में समुदाय अभी भी हेल्थकेयर वर्कर्स की कमी का सामना कर रहे हैं और अधिकांशत: एहतियातन कारणों की वजह से हर ग्यारह सेकंड में एक गर्भवती महिला या नवजात शिशु की मृत्यु हो जाती है।"

View this post on Instagram

Posted @withregram • @unicef Welcome to the world, Daisy Dove Bloom! We are honoured to introduce Goodwill Ambassadors @KatyPerry and @OrlandoBloom’s new bundle of joy.⠀ ⠀ “We are floating with love and wonder from the safe and healthy arrival of our daughter,” Katy and Orlando told us.⠀ ⠀ “But we know we’re the lucky ones and not everyone can have a birthing experience as peaceful as ours was. Communities around the world are still experiencing a shortage of healthcare workers and every eleven seconds a pregnant woman or newborn dies, mostly from preventable causes. Since COVID-19 many more newborn lives are at risk because of the increased lack of access to water, soap, vaccines and medicines that prevent diseases. As parents to a newborn, this breaks our hearts, as we empathize with struggling parents now more than ever.⠀ ⠀ “As UNICEF Goodwill Ambassadors, we know UNICEF is there, on the ground, doing whatever it takes to make sure every expecting mother has access to a trained health worker and access to quality healthcare. In celebration of the heart we know our daughter already has, we have set up a donation page to celebrate DDB’s arrival. By supporting them, you are supporting a safe start to life and reimagining a healthier world for every child. We hope your ♥️ can bloom with generosity.⠀ ⠀ Gratefully-⠀ ⠀ Katy & Orlando.”⠀ ⠀ Please tap the link in our bio to support the most precious gift: a healthy child.

A post shared by KATY PERRY (@katyperry) on

जीजी हदीद और जेन मलिक

सुपरमॉडल जीजी हदीद और वन डायरेक्शन के पूर्व गायक जेन मलिक ने हाल ही में अपने प्रशंसकों, परिवार और दोस्तों को अपने घर में नए मेहमान व अपने पहले बच्चे के आने की जानकारी दी। गायक जैन मलिक ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, "ये रही हमारी बेबी गर्ल, स्वस्थ और सुंदर। मैं अपनी भावनाओं को शब्दों में व्यक्त करने की कोशिश करना चाह रहा हूं, लेकिन यह असंभव काम हो रहा है।"

जूड लॉ और फिलिपा कोअन

हॉलीवुड स्टार जूड लॉ लॉकडाउन के दौरान छठी बार पिता बने हैं। ईऑनलाइन डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, लॉ ने पुष्टि की कि वह और उनकी पत्नी फिलिपा कोअन ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है।

सैफ-करीना करने जा रहे ‘कोरोनियल बेबी’ का स्वागत, जानें किन बच्चों को दिया जा रहा है यह है नाम

अनुष्का शर्मा हैं प्रेगनेंट, विराट-अनुष्का की तरह ये 2 कपल्स भी बन रहे हैं 'कोरोनियल बेबी' के पैरेंट्स

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source