हेल्‍दी मसाला डोसा के साथ सेलिब्रेट करें चिल्‍ड्रन्‍स डे

सेहत और टेस्‍ट दोनों का ध्‍यान रहे इसके लिए हम बता रहे हैं आपको एक ऐसी हेल्‍दी रेसिपी , जिससे बच्‍चे भी हो जाएंगे खुश और उनकी सेहत भी रहेगी हेल्‍दी।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Updated : November 14, 2018 5:03 PM IST

बाल दिवस पर सभी बच्‍चे चाहते हैं कुछ स्‍पेशल। पर इस स्‍पेशल में उनकी सेहत का ध्‍यान रखना भी तो जरूरी है। सेहत और टेस्‍ट दोनों का ध्‍यान रहे इसके लिए हम बता रहे हैं आपको एक ऐसी हेल्‍दी रेसिपी , जिससे बच्‍चे भी हो जाएंगे खुश और उनकी सेहत भी रहेगी हेल्‍दी।

हेल्‍दी मसाला डोसा सामग्री

2 कप ओट्स

1 कप उड़द दाल का आटा

आधा कप- छाछ

4 टीस्पून तेल

नमक - स्वादानुसार

स्टफिंग की सामग्री 

4 आलू (उबले व मैश किए हुए)

1/4 कप मटर

थोड़ा-सा हरा धनिया (कटा हुआ)

4 हरी मिर्च (कटी हुई)

नमक स्वादानुसार

1 टीस्पून अदरक का पेस्ट

1/4-1/4 टीस्पून राई, हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर।

कड़ीपत्ता की थोड़ी सी मात्रा। यह भी पढ़ें - मोटे बच्चों में टाईप 2 मधुमेह की संभावना अधिक, ऐसे बचाएं उन्‍हें डायबिटीज के पंजे से

इस तरह बनाएं हेल्‍दी मसाला डोसा

पैन में तेल गरम करके राई व कड़ीपत्ता का छौंक लगाएं। अदरक का पेस्ट डालकर भून लें। हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और हरी मटर डालकर मटर के नरम होने तक पकाएं। मटर के नरम होने पर बची हुई सारी सामग्री मिला लें। 2-3 मिनट तक भूनकर आंच से डोसा बनाने के लिए उतार लें। यह भी पढ़ें - फेस्टिवल सीजन में लिटिल बेबी के लिए भी बनाएं कुछ खास

डोसा बनाने का तरीका

ओट्स को 30 मिनट तक छाछ में भिगोकर रखें। इसमें नमक व फ्रूट् सॉल्ट डालकर फेंट लें। नॉनस्टिक पैन में तेल और पानी लगाकर चिकना कर लें। 1 टेबलस्पून डोसे का घोल फैलाकर स्टफिंग रखें धीमी आंच पर क्रिस्पी होने तक पकाएं।

यह भी पढ़ें – बच्‍चे घर पर रहते हैं अकेले, तो इन बातों का जरूर रखें ध्‍यान

तैयार है हेल्‍दी मसाला डोसा

डोसे को तिकोना फोल्ड करके आंच से उतार लें। सांभर और कोकोनट चटनी के साथ सर्व करें। चाहें तो बच्‍चों की फेवरेट धनिया और टमाटर की चटनी भी साथ में परोस सकती हैं। आखिर पार्टी तो बच्‍चों की ही है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source