
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : June 13, 2022 4:19 PM IST
पसीने आना शरीर की नेचुरल प्रोसेस होती है, जो शरीर से अतिरिक्त मात्रा में नमक व अन्य अपशिष्ट पदार्थ निकालने का काम करती है। वहीं गर्मियों शरीर को अधिक गर्म होने से बचाने के लिए अधिक पसीना आता है। बड़ों की तरह छोटे बच्चों को भी गर्मियों में अधिक पसीना आता है। लेकिन कई बार देखा गया है कि छोटे बच्चों के पसीने से बदबू आने लगती है और पेरेंट्स कई बार इस पर खास ध्यान नहीं देते हैं। वैसे तो पसीने से बदबू आना भी आम बात होती है, लेकिन आमतौर पर छोटे बच्चों के पसीने से बहुत ही कम बदबू आती है और ज्यादा बदबू आना एक असामान्य संकेत माना जाता है। इसलिए, अगर आपके बच्चे के पसीने से बदबू आ रही है, तो आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। चलिए जानते हैं कि छोटे बच्चों के पसीने से बदबू आने के क्या कारण हैं और ऐसे में क्या उपाय करने चाहिए।
छोटे बच्चों के पसीने में बदबू आने के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें से कुछ गंभीर भी हो सकते हैं। चलिए जानते हैं पसीने की बदबू के क्या कारण हो सकते हैं -
हम जो खाते-पीते हैं उसका असर भी हमारे पसीने से आने वाली बदबू पर पड़ता है। अगर आपको बच्चा अधिक तेल वाली चीजें या अधिक नमक वाली चीजें खा रहा है, तो उसके पसीने से अधिक बदबू आ सकती है। साथ ही गर्मी में अधिक मसालेदार व तली हुई चीजें खाने से ज्यादा पसीना आता है और बदबू का कारण बन सकता है।
अगर आपके बच्चे के पसीने से बदबू आ रही है, तो आपको सबसे पहले उसकी साफ सफाई का ध्यान रखना है। अगर गर्मियों का समय है तो आप उसे दो से तीन बार भी नहला सकती हैं और नहाने के लिए ताजे पानी का ही इस्तेमाल करें। साथ ही उसे ठंडे वातावरण में रखें, ताकि जितना हो सके उतना कम पसीना आए। साथ ही अपने बच्चे को तली हुई मसालेदार चीजें, अधिक नमक या मीठे वाली चीजें और बाहर की चीजें न खिलाएं। उसके खाने में ज्यादा से ज्यादा फलों व सब्जियों को शामिल करें और उसे खूब पानी पिलाएं।
अगर आपको उपरोक्त सभी उपाय कर रहे हैं और उसके बावजूद भी आपके बच्चे के पसीने से बदबू आ रही है, तो आपको एक बार डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए, क्योंकि यह किसी अंदरूनी बीमारी या संक्रमण का संकेत भी हो सकता है। हालांकि, ऐसा भी हो सकता है कि आपके बच्चे की बदबू कुछ समय बाद अपने आप ही ठीक हो जाए, लेकिन फिर भी एक बार डॉक्टर से इस बारे में सलाह लेना अच्छा विकल्प हो सकता है।