... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : November 30, 2017 3:30 PM IST
बच्चे अक्सर पेट दर्द की शिकायत करते हैं। यह बच्चों में कई समस्याओं का संकेत हो सकता है। कई बार यह समस्या खराब खानपान के कारण हो सकती है। हालांकि बच्चों के मामले में अजवायन का पानी या मीठा पानी से उन्हें आराम मिल सकता है। बैंगलोर स्थित मदरहुड हॉस्पिटल में पेडियेट्रिक और कंसल्टेंट नीनोटोलॉजिस्ट डॉक्टर सुरेश गौड़ा आपको बता रहे हैं कि बच्चों को पेट दर्द की समस्या क्यों हो सकती है।
1) आंत की समस्या
बाउल मूवमेंट में गड़बड़ी होने से बच्चे को पेटदर्द कि समस्या हो सकती है। इससे कब्ज की समस्या हो सकती है जिससे पेट दर्द हो सकता है। अगर आपका बच्चा इरिटेबल बाउल सिंड्रोम से पीड़ित है, तो उसे पेट दर्द हो सकता है।
2) इन्फेक्शन
आंत में इन्फेक्शन होने से भी बच्चों के पेट दर्द हो सकता है। किडनी या ब्लैडर में इन्फेक्शन से ऐसा हो सकता है। इतना ही नहीं कान और सीने में इन्फेक्शन की वजह से भी उसे यह समस्या हो सकती है।
3) पाचन समस्या
कभी-कभी ज्यादा खाने से भी बच्चों को पेट दर्द हो सकता है। इसके आलावा कुछ चीजें बच्चों के पेट के लिए सही नहीं होती हैं जिससे उन्हें पेट दर्द और एलर्जी हो सकती है। फूड एलर्जी का का एक आम लक्षण पेट दर्द भी है।
4) अन्य स्वास्थ्य समस्या
कभी-कभी पेट से जुड़ी कोई अन्य समस्या भी पेट दर्द का कारण बन सकती है। उदहारण के लिए मसल्स स्ट्रेस या माइग्रेन कि वजह से भी पेट दर्द हो सकता है।
5) ऑब्स्ट्रक्टिव प्रॉब्लम
अगर आपके बच्चे को बाउल ऑब्स्ट्रक्शन, अपेन्डिसाइटिस है, तो यह समस्याएं आंतों के कामकाज को प्रभावित कर सकती हैं जिससे पेट दर्द की समस्या हो सकती है।
6) पीरियड का दर्द
कई लड़कियों को पीरियड शुरू होने से पहले पेट दर्द कि समस्या हो सकती है। जाहिर है इससे उन्हें काफी परेशानी हो सकती है।
7) फूड पोइजनिंग
कई बार बच्चे साबुन काट लेते हैं या मकड़ी उन्हें काट लेती है जिससे उन्हें यह समस्या हो सकती है। जाहिर है आंत में जहर या केमिकल जाने से उन्हें पेट दर्द की समस्या हो सकती है।
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.