
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : April 30, 2026 9:51 AM IST
Medically Verified By: Dr Shorouq Motwani
Image credits by: screen time for kids
आज के दौर में मोबाइल, टीवी और टैबलेट न सिर्फ बड़ों के बल्कि बच्चों की जिंदगी का भी अहम हिस्सा बन चुके हैं। कुछ बच्चों को मोबाइल और टीवी में कार्टून देखना काफी ज्यादा पसंद होता है। कार्टून के रंग-बिरंगे कास्ट, मजेदार कहानियां, अट्रैक्टिव विजुअल्स बच्चों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते हैं। लेकिन अक्सर पेरेंट्स के मन में सवाल रहता है कि क्या दिनभर कार्टून देखना बच्चों के लिए सही है? इसका जवाब जानने के लिए हमने Narayana Health SRCC Children's Hospital के चाइल्ड एंड एडोलसेंट साइकियाट्री, कंसल्टेंट डॉ. शोरूक मोटवानी से बातचीत की है। आइए जानते हैं क्या कहती हैं एक्सपर्ट?
डॉक्टर शोरूक मोटवानी का कहना है कि कार्टून बच्चों के लिए मनोरंजन के साथ-साथ सीखने का एक अहम माध्यम हो सकता है। कई शोज बच्चों को भाषा, नैतिकता और अच्छे व्यवहार सिखाते हैं। कलरफुल विजुअल्स और रोचक कहानियां उनकी कल्पनाशक्ति को बढ़ावा देते हैं और उन्हें नई चीजों को समझने में मदद करते हैं। ऐसे में अगर बच्चा सही कंटेंट सीमित मात्रा में देखे, तो उनके लिए फायदेमंद हो सकता है। लेकिन जरूरत से ज्यादा स्क्रीन टाइम नुकसान पहुंचा सकता है।
कार्टून देखने के फायदे और नुकसान क्या हैं? - AI generated
डॉक्टर कहती हैं कि हर कार्टून शो सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं होता। कई एजुकेशनल कार्टून बच्चों को नई चीजें सिखाने में मदद करते हैं। इससे बच्चों को कई फायदे भी हो सकते हैं, जैसे-
डॉक्टर कहती हैं कि समस्या तब शुरू होती है, जब बच्चे घंटों तक स्क्रीन के सामने बैठे रहते हैं। लगातार बदलते दृश्य और तेज आवाजें बच्चों के दिमाग को ज्यादा उत्तेजित कर सकती हैं। इससे कुछ नुकसान भी हो सकते हैं, जैसे-
डॉक्टर कहते हैं कि आप कुछ बातों का ध्यान रखकर बच्चों के स्क्रीन टाइम को हेल्दी बना सकते हैं, जैसे-
Disclaimer : ध्यान रखें कि कार्टून बच्चों के लिए पूरी तरह खराब नहीं हैं। सही कंटेंट, सही समय और पैरेंट्स की निगरानी में यह सीखने और मनोरंजन का अच्छा जरिया बन सकते हैं। लेकिन अगर कार्टून दिनचर्या का सबसे बड़ा हिस्सा बन जाए, तो यह बच्चे के मानसिक और शारीरिक विकास पर असर डाल सकता है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.