
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Newborn Skin care
What moisturiser can I use on my baby's face : न्यू बोर्न बेबीज की त्वचा बेहद नाजुक और सेंसिटिव होती है। ऐसे में नवजात शिशुओं की त्वचा की देखभाल करना बेहद जरूरी होता है। यदि आप अपने बच्चे की त्वचा की देखभाल न करे, तो इससे उन्हें ड्राईनेस, खुजली और रेडनेस जैसी समस्याएं हो सकती हैं। सर्दियों के मौसम में बड़ों की ही नहीं, बल्कि शिशुओं की त्वचा भी रूखी हो जाती है। हालांकि, कुछ लोगों का ऐसा मानना होता है कि नवजात की त्वचा खुद ही इतनी सॉफ्ट होती है, तो उन्हें माइश्चराइजर की जरूरत नहीं होती। जबकि एक्सपर्ट्स की मानें, तो नवजात शिशुओं की त्वचा को भी नमी देने के लिए मॉइस्चराइजर की जरूरत होती है। दरअसल, शिशुओं की त्वचा बहुत जल्दी नमी खो देती है। ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि क्या नवजात शिशुओं को मॉइस्चराइजर लगाना जरूरी है।
कई एक्सपर्ट्स का कहना है कि नवजात शिशुओं को मॉइस्चराइज लगाना जरूरी होता है, क्योंकि इस समय इनकी स्किन बड़ों की तुलना में बहुत पतली और सेंसिटिव होती है, जिसकी वजह से उनकी त्वचा पर नेचुरली प्रोटेक्टिव लेयरल तैयार नहीं हो पाती है। ऐसे में शिशुओं की त्वचा जल्दी ड्राई हो जाती है। ऐसे में शिशुओं की त्वचा को कोमल बनाए रखने के लिए मॉइस्चराइजर लगाना जरूरी होता है। हालांकि, हर एक बच्चे की स्किन अलग होती है। जहां कुछ की स्किन ड्राई होती है, तो कुछ की त्वचा ऑयली होती है। ऐसे में नवजात को मॉइस्चराइज लगाने से पहले उनकी स्किन को जरूर देख लें।
बता दें कि कुछ पेरेंट्स शिशुओं की त्वचा को फटने और सूखने के बचाने के लिए सरसों के तेल या नारियल के तेल से उनकी मालिश करती हैं। ताकि त्वचा की नमी बनी रहे। हालांकि, हर बच्चे के लिए ऐसा करना सही नहीं हो सकता है। क्योंकि हर एक तेल हर एक बच्चे की स्किन के लिए उपयुक्त नहीं होते हैं। दरअसल, सरसों का तेल काफी भारी होता है, जबकि शिशुओं की स्किन काफी पतली होती है। ऐसे में शिशुओं को एलर्जी हो सकती है। हालांकि, अधिकतर डॉक्टर्स नवजात शिशुओं को वर्जिन कोकोनट ऑयल लगाने की सलाह देते हैं। यह मॉइस्चराइज के लिए काफी अच्छा विकल्प माना जाता है।
अगर आप बच्चे को मॉइस्चराइजर लगाने के बारे में सोच रहे हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। जो निम्न प्रकार है-
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।