क्‍या 2 साल के बच्‍चे को गाय का दूध पिला सकते हैं? जानिएं मां के अलावा बच्‍चों के लिए कौन सा दूध होता है सबसे ज्‍यादा फायदेमंद

Cow Milk For Children: 1 साल से छोटे बच्चों को डॉक्टर की सलाह के बिना गाय का दूध नहीं पिलाना चाहिए। जानिए किस उम्र से पिला सकते हैं बच्चों को गाय का दूध

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : June 11, 2021 11:48 AM IST

नवजात और छोटे बच्‍चों के लिए सबसे बेस्‍ट आहार मां का दूध (Breastmilk for Newborn) होता है। मां के दूध में वो सभी पोषक तत्‍व होते हैं जिनकी जरूरत बच्‍चों को होती है। लेकिन जैसे-जैसे बच्‍चा बड़ा होता है तो उसके बेहतर विकास के लिए डाइट को रिच करने की जरूरत पड़ती है। इस उम्र में बच्‍चों के रोज के खानपान में दाल, सब्जियां और दूध जैसी चीजें शामिल होनी चाहिए। हालांकि इनकी मात्रा बहुत कम ही रखनी चाहिए। 12 महीने से छोटे बच्‍चों को केवल मां का दूध ही दिया जाना चाहिए। यदि किसी कारण से मां का दूध उपलब्‍ध नहीं हो रहा है तो डॉक्‍टर की सलाह पर गाय का दूध (Cow Milk For Children) पिलाया जा सकता है। लेकिन 1 साल से छोटे बच्‍चों को अपनी मर्जी से गाय का दूध न पिलाएं। क्‍योंकि इस उम्र में बच्‍चों का पाचन तंत्र, लिवर और किडनी सभी कमजोर होते हैं और वो इन हैवी चीजों को पचा नहीं पाते हैं। लेकिन हां अगर बच्‍चे की उम्र 1 साल से ज्‍यादा है तो गाय का दूध थोड़ी मात्रा में दिया जा सकता है। गाय के दूध में प्रोटीन के साथ ही अन्‍य पोषक तत्‍व भी होते हैं। आइए जानते हैं छोटे बच्‍चों को गाय का दूध क्‍यों नहीं दिया जाना चाहिए और मां के अलावा बच्‍चों के लिए कौन सा दूध होता है सबसे ज्‍यादा फायदेमंद होता है।

छोटे बच्‍चों को क्‍यों नहीं पिलाना चाहिए गाय का दूध? (Why Cow Milk Not Good For Newborn)

  • गाय के दूध में जो प्रोटीन और पोषक तत्‍व होते हैं उन्‍हें पचाने के लिए 1 साल से छोटे बच्‍चों का डाइजेस्टिव सिस्‍टम तैयार नहीं होता है। गाय के दूध में सोडियम, पोटेशियम और क्‍लोराइड होता है। यदि आप जबरदस्‍ती बच्‍चे को गाय का दूधपिलाती हैं तो इसका असर किडनी पर पड़ेगा।
  • 1 साल से छोटे बच्‍चों को जिन विटामिन और पोषक तत्वों की जरूरत होती है या उनके विकास के लिए जरूरी होते हैं वो गाय के दूध में नहीं मिलते हैं।
  • गाय के दूध में विटामिन ई, जिंक और आयरन की कमी होती है जिससे बच्‍चों में खून की कमी हो सकती है।
  • अगर मां अपने बच्‍चे को दूध नहीं पिला पा रही है तो आयरन-फोर्टिफाइड फॉर्मूला फीड करने की सलाह दी जाती है। लेकिन आप इसे देने से पहले डॉक्‍टर की सलाह जरूर लें।

1 साल के बाद बच्‍चों को दे सकते हैं गाय का दूध (Cow Milk Benefits For Children After 1 year)

जब बच्‍चा 1 साल का हो जाए तो उसकी डाइट में गाय के दूध को शामिल किया जा सकता है। अगर बच्‍चों का डॉक्‍टर आपको उन्‍हें गाय का दूध पिलाने की सलाह देता है तो ही पिलाएं। बच्‍चों को गाय के दूध से निम्‍न लाभ मिलते हैं-

  • बच्‍चों के दांत और हड्डियां मजबूत होती हैं। साथ ही ये शरीर में खून की जमावट और मांसपेशियों को नियंत्रित करने में मदद करता है।
  • गाय का दूध विटामिन ए, कैल्शियम और फास्‍फोरस का अच्‍छा स्‍त्रोत है।
  • गाय के दूध में प्रचुर मात्रा में विटामिन डी भी होता है। 1 साल के बाद बच्‍चों को इन पोषक तत्‍वों की जरूरत पड़ती है।
  • बच्‍चों को गाय का दूध पिलाने का फायदा से भी होता है कि उन्‍हें दिनभर एनर्जी मिलती है।

मां के अलावा बच्‍चों के लिए कौन सा दूध होता है सबसे ज्‍यादा फायदेमंद?

छोटे बच्‍चों के लिए मां का दूध सबसे ज्‍यादा फायदेमंद होता है। अगर मां को बच्‍चे को दूध पिलाने में कोई प्रॉब्‍लम हो रही है या फिर दूध नहीं बन रहा है तो ऐसी स्थिति में डॉक्‍टर की सलाह लेनी चाहिए। कुछ लोग बच्‍चों को डिब्‍बे वाला दूध पिलाते हैं। इससे एलर्जी होने और बच्‍चों को कब्‍ज बनने का डर रहता है। इसलिए ब्रेस्‍टफीड का ऑप्‍शन नहीं है तो डॉक्‍टर की सलाह पर बच्‍चों को दूसरा दूध पिलाएं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.