... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : October 9, 2017 11:34 AM IST
आमतौर पर लड़कियों में स्तनों का विकास आठ साल की उम्र में शुरू होता है, जो 13 या 15 साल तक जारी रहता है। हालांकि कुछ मामलों में लड़कियों के स्तन का विकास दो साल की उम्र भी शुरू हो सकता है। जाहिर है यह एक सही संकेत नहीं है। इसका कारण कुछ बाहरी कारक और खानपान हो सकता है। जी, हां खानेपीने की कुछ चीजों से उनके केमिकल की वजह से लड़कियों में स्तन या ब्रेस्ट का विकास जल्दी शुरू हो सकता है। यह ज्यादातर तब होता है, जब आप अपनी बच्ची को बहुत कम उम्र से प्रोसेस्ड फूड खिलाते हैं। ध्यान रहे कि फॉर्मूला फूड भी प्रोसेस्ड फूड में शामिल हैं। यही वजह है ब्रेस्ट मिल्क को बच्चे के लिए सबसे बेहतर माना जाता है।
फॉर्मूला मिल्क लेने से पहले आपको इसका लेबल पढ़ लेना चाहिए। बाजार में विभिन्न प्रकार के फॉर्मूला उपलब्ध होते हैं। इसलिए आपको सोया-बेस्ड इन्फैंट फॉर्मूला लेने से बचना चाहिए, खासकर अगर आपकी बच्ची है तो।
जर्नल ऑफ पीडियाट्रिक गैस्ट्रोएंटरोलॉजी एंड न्यूट्रीशन में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, जिन बच्चियों को सोया-बेस्ड फॉर्मूला दिया गया था, उनमें बहुत जल्दी यानी दो साल के भीतर ही स्तनों का विकास देखा गया था। इस अध्ययन में 3 से 24 महीने की बच्चियों को ध्यान में रखा गया। सामान्य जांच के दौरान इनमें ब्रेस्ट बड्स का पता चला। यह नोट किया गया कि बहुत जल्दी ब्रेस्ट बड्स के बढ़ने और सोया बेस्ड फॉर्मूला के बीच संबंध है।
ऐसा उन 92 बच्चियों में देखा गया था, जिन्होंने तीन महीने तक सोया बेस्ड फॉर्मूला का सेवन किया था। इसके अलावा ब्रेस्ट मिल्क पीने वालों की तुलना में सोया-बेस्ड फॉर्मूला लेने वाली बच्चियों में दूसरे साल तक ब्रेस्ट टिश्यू भी अधिक थे।
क्या यह चिंता का विषय है?
ब्रेस्ट कैंसर रिसर्च एंड ट्रीटमेंट में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, लड़कियों में जल्दी यौवन और मासिक धर्म से उन्हें ब्रेस्ट कैंसर का खतरा हो सकता है। हालांकि इस अध्ययन में सोया बेस्ड पैटर्न को ध्यान में नहीं रखा गया है। लेकिन यह बताया गया है कि युवा लड़कियों में समय से पहले यौवन और स्तनों का विकास अधिक फैट और कम फाइबर वाली डायट के कारण हो सकता है। बच्चियों में सोया बेस्ड डायट की वजह से समय से पहले यौवन आ सकता है।
क्या सोया वास्तव में हानिकारक होता है?
सोया में आइसोफ्लेवन्स (isoflavones) होता है जो एस्ट्रोजेन के समान हैं। एस्ट्रोजेन के बहुत अधिक स्राव से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा और ईआर-पॉजिटिव ह्यूमन ब्रेस्ट सेल्स को बढ़ावा देता है। हालांकि कुछ अध्ययनों में यह बताया गया है कि बहुत कम मात्रा में सोया खाने से महिलाओं को सोया नहीं खाने वाली महिलाओं की तुलना में ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम होता है। एक अन्य अध्ययन के अनुसार, प्रारंभिक जीवन में सोया खाने से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम होता है। लेकिन आपको हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि एस्ट्रोजेन का लेवल बढ़ने से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा रहता है। यही कारण है कि भोजन और पर्यावरण में मौजूद एस्ट्रोजेन आपके लिए जोखिम पैदा कर सकते हैं।
आपको क्या करना चाहिए?
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock
सन्दर्भ- [1]1: Zung A, Glaser T, Kerem Z, Zadik Z. Breast development in the first 2 years of life: an association with soy-based infant formulas. J Pediatr Gastroenterol Nutr. 2008 Feb;46(2):191-5. doi: 0.1097/MPG.0b013e318159e6ae. PubMed PMID:18223379.
[2]1: Stoll BA. Western diet, early puberty, and breast cancer risk. Breast Cancer Res Treat. 1998 Jun;49(3):187-93. PubMed PMID: 9776502.
[3] Hilakivi‐Clarke, L., Andrade, J. E., & Helferich, W. (2010). Is soy consumption good or bad for the breast?. The Journal of nutrition, 140(12), 2326S-2334S.
[4] Hilakivi‐Clarke, L., Andrade, J. E., & Helferich, W. (2010). Is soy consumption good or bad for the breast?. The Journal of nutrition, 140(12), 2326S-2334S.