... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : October 27, 2017 1:39 PM IST
अधिकांश चिकित्सक आपको टीकाकरण के कम से कम आधे घंटे बाद तक बच्चे को दूध पिलाने से मना करते हैं। डॉक्टर के अनुसार, इसमें कोई शक नहीं है कि दूध से बच्चे की इम्युनिटी बढ़ती है और इसी तरह टीके से भी इम्युनिटी मजबूत होती है और वायरस व बैक्टीरिया से लड़ने में मदद मिलती है।
अक्सर देखा गया है कि जब बच्चे को टीका लगता है तो उसे दर्द होता है और जोर-जोर से रोता है। ऐसे में महिलाओं के पास उसे चुप कराने का सबसे अच्छा तरीका उसे फीडिंग कराना ही होता है। ऐसा माना जाता है कि टीकाकरण के तुरंत बाद बच्चे को फीडिंग कराने से टीके का असर कम हो सकती है। हालांकि इस तर्क के पीछे कोई वैज्ञानिक सबूत नहीं है। लेकिन फिर भी डॉक्टर टीकाकरण के बाद कम से कम आधा घंटे तक दूध पिलाने की सलाह देते हैं।
इस बारे में जब मैंने अधिक जानने की कोशिश की, तो पता चला कि दुनियाभर के ज्यादातर डॉक्टर और विशेषज्ञों का मानना है कि टीकाकरण के बाद अपने बच्चे को फीडिंग कराने में कोई हानि नहीं हो सकती है जब तक कि यह रोटावायरस टीकाकरण न हो।
एक अध्ययन के अनुसार, ओरल रोटावायरस टीकाकरण लेने के बाद फीडिंग कराने से इसका प्रभाव कम हो सकता है। यह सर्वे साल 2010 में हुआ था, जहां भारत, वियतनाम, दक्षिण कोरिया और संयुक्त राज्य अमेरिका की महिलाओं से ब्रेस्ट मिल्क लिया गया था। लिए गए नमूनों का रोटावायरस-स्पेसिफिक एंटीबॉडी और टीकाकरण के तीन दागों पर इसके निष्पक्ष प्रभाव के लिए परीक्षण किया गया था।
यह पाया गया कि भारतीय महिलाओं के दूध में सबसे अधिक एंटीजन थे और रोटावायरस के सभी तीन निशानों पर प्रभाव बेअसर था। टीकाकरण के समय शिशुओं द्वारा स्तनपान कराने से इस एक्टिविटी ने टीके की क्षमता को प्रभावी रूप से कम कर दिया था।
इसलिए, रोटावायरस वैक्सीन के बाद अपने बच्चे को फीडिंग न कराना बेहतर है। हालांकि वैक्सीन के कम से कम 30 मिनट बाद स्तनपान कराना बेहतर होता है।
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock
सन्दर्भ- 1: Moon SS, Wang Y, Shane AL, Nguyen T, Ray P, Dennehy P, Baek LJ, Parashar U,Glass RI, Jiang B. Inhibitory effect of breast milk on infectivity of live oral rotavirus vaccines. Pediatr Infect Dis J. 2010 Oct;29(10):919-23. doi:10.1097/INF.0b013e3181e232ea. PubMed PMID: 20442687; PubMed Central PMCID:PMC3704726.