मां को इतने फायदे देता है बेबी को ब्रेस्‍ट फीड करवाना

यह देखने में आया है कि जब तक बच्‍चा स्‍तनपान करता है, महिलाएं गर्भवती नहीं होती। यह एक प्राकृतिक गर्भनिरोधक की तरह काम करता है।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : August 7, 2019 4:37 PM IST

1 से 7 अगस्‍त तक हर वर्ष स्‍तनपान (Breastfeeding benefits) सप्‍ताह मनाया जाता है। इस सप्‍ताह को मनाए जाने का उद्देश्‍य है दुनिया भर के बच्‍चों में हो रहे कुपोषण को समाप्‍त करना। इसके लिए ब्रेस्‍टफीडिंग बहुत जरूरी है। इस सप्‍ताह (Breastfeeding benefits) के दौरान महिलाओं को ब्रेस्‍टफीडिंग के महत्‍व के बारे में बताया जाता है। यह बेबी को पर्याप्‍त पोषण देता है। साथ ही उसके मानसिक विकास में भी सहायक है। पर क्‍या आप जानते हैं कि बेबी को ब्रेस्‍टफीड करवाने के मां को कितने फायदे हैं। आइए हम बताते हैं आपको।

संपूर्ण पोषण है मां का दूध (Breastfeeding benefits)

विभिन्‍न शोधों में यह बात सामने आई है कि जो बच्‍चे कम से कम छह माह तक मां का दूध पीते हैं उनकी सेहत और मानसिक विकास दूध न पीने वाले बच्‍चों से बेहतर होता है। यह बेबी के लिए संपूर्ण पोषण देने वाला आहार है। मां का दूध बच्चे को रोगो से दूर रखता है।

बचाता है ब्रेस्‍ट कैंसर से (Breastfeeding benefits)

ऐसा देखने में आया है कि जो महिलाएं स्‍तनपान नहीं करवाती हैं उनमें ब्रेस्‍ट कैंसर होने का जोखिम ज्‍यादा होता है। मां के स्तन से पहली बार निकलने वाला दूध में गाढ़ा पीले रंग का द्रव भी आता है जिसे कोलोस्ट्रम कहते हैं। यह बच्चे को जरूर पिलाना चाहिए क्योंकि यह बच्चे को इंफेक्शन से दूर रखता है। स्तनपान से ब्लड कैंसर, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर रिस्क कम होता है। मां के दूध से बच्चे के दिमाग का विकास होता है।

कम होता है वजन (Breastfeeding benefits)

गर्भावस्‍था के दौरान महिलाओं का वजन नौ किलो तक बढ़ जाता है। इसे कम करने का प्राकृतिक तरीका स्‍तनपान ही है। स्‍तनपान करवाने से उतनी ही कैलोरी बर्न होती है जितनी एक घंटा वर्कआउट करने से। डॉक्‍टर भी इसे फैट बर्न का करने का सबसे प्रभावी और नेचुरल तरीका मानते हैं।

प्राकृतिक गर्भनिरोधक है (Breastfeeding benefits)

यह देखने में आया है कि जब तक बच्‍चा स्‍तनपान करता है, महिलाएं गर्भवती नहीं होती। यह एक प्राकृतिक गर्भनिरोधक की तरह काम करता है। स्तनपान कराने वाली महिलाओं को स्तन या गर्भाशय के कैंसर का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। स्तनपान एक प्राकृतिक गर्भनिरोधक है। इससे प्राकृतिक ढंग से वजन कम करने और मोटापे से बचने में मदद मिलती है।

World breastfeeding week 2019 : इस वर्ष के संकल्‍प के साथ जानें क्‍यों जरूरी है स्‍तनपान

Breastfeeding week : महिलाओं के तन और मन की सेहत सुधारती है ब्रेस्‍टफीडिंग

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source