
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 18, 2021 6:49 PM IST
Parenting Tips in Hindi: बॉलीवुड एक्ट्रेस और सुपर मॉडल लीजा हेडन (Lisa Haydon) ने हाल ही में अपनी प्रेगनेंसी की ख़बर (Pregnancy news) अपने फैंस के साथ शेयर की है। लीजा की यह तीसरी प्रेगनेंसी है। उन्होंने अपना बेबी बम्प फ्लॉन्ट करते हुए एक तस्वीर शेयर की है, जो इंटरनेट पर खूब वायरस हो रही है।
View this post on Instagram
कुछ दिन पहले ही लीजा ने अपनी तीसरी प्रेगनेंसी की घोषणा की थी। इससे पहले लीजा ने साल 2020 में अपने छोटे बेटे लियो को जन्म दिया था। उनका बड़ा बेटा जैक 2017 में जन्मा था। लीज़ा ने खुद इस बात की घोषणा की कि वे तीसरी बार ( Lisa Haydon 3rd Pregnancy) मां बनने वाली हैं और उनके बच्चे का जन्म जून 2021 में होगा।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए लीजा ने बताया कि उनका परिवार इस प्रेगनेंसी को लेकर कितना खुश है। वीडियो में उनका बेटा भी दिख रहा है जो लीजा के पेट की तरफ इशारा करते हुए कहता है कि उसकी एक छोटी बहन आनेवाली है।
View this post on Instagram
गौरतलब है कि लीज़ा हेडन लालवानी (Lisa Haydon Lalwani) उन अभिनेत्रियों में से हैं जो,प्रेगनेंसी , ब्रेस्टफीडिंग (Breastfeeding), मातृत्व (Motherhood) और फैमिली जैसे विषयों पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। पिछले वर्ष लीज़ा ने जब अपने बेबी बम्प (Lisa Haydon Baby Bump) को दिखाते हुए एक तस्वीर शेयर की थी, तो उसकी भी खूब चर्चा हुई थी।
View this post on Instagram
3 बच्चों के परिवार की कल्पना भरे-पूरे और खुशहाल परिवार के तौर पर की जाती है। जहां, 3 प्यारे-प्यारे बच्चों की मुस्कान और किलकारी हमेशा गूंजती रहती है। लेकिन, 3 बच्चों की परवरिश एक बड़ी और कठिन ज़िम्मेदारी है। जिसे निभाने में कई बातों का खास ख्याल रखना पड़ता है। यहां पढ़ें कुछ एक्सपर्ट्स टिप्स जो काम आएंगी उनके, जिनके घर लीजा हेडन की तरह में जल्द ही आनेवाला है कोई तीसरा मेहमान।