सर्दी के मौसम में छोटे बच्चों का कैसे रखें ख्याल ? जानें एक्सपर्ट्स टिप्स

सर्दी के मौसम में अगर बच्चों का विशेष ख्याल न रखा जाय तो उन्हें जल्द ही बीमारिया लग जाती है।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : November 20, 2018 12:45 PM IST

वैसे तो बच्चो को हर समय बहुत ही ज्यादा ध्यान रखने की आवश्यकता होती हैं। यदि उनकी देखभाल में थोड़ी सी भी लापरवाही बरती जाये तो, इससे उनके स्वास्थ्य से सम्बंधित किसी भी समस्या का सामना करना पड़ सकता हैं। सर्दी के मौसम में अगर बच्चों का विशेष ख्याल न रखा जाय तो उन्हें जल्द ही बीमारिया लग जाती है। सर्दी-जुकाम और निमोनिया होने का खतरा सबसे ज्यादा बच्चों को रहता है। उनके लिए हर एक चीज में सावधानी बरतनी पड़ती हैं। फिर चाहे वो खाने की हो या फिर साफ़ सफाई से सम्बंधित हो। बच्चो की देखभाल करने के लिए आपको बहुत सी बातो का ध्यान रखना पड़ता हैं। ये भी पढ़ेंः रूबेला वायरस के बारे में कितना जानते हैं आप ? जानें खतरा और लक्षण।

बच्चो के स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए जरुरी बाते

  • अपने शिशु का टीकाकरण समय पर करायें, जिससे वो कर्इ संक्रामक बीमारियों (जो बीमारिया बहुत जल्दी पकड़ में आती हैं, जैसे जुखाम आदि) के खतरे से दूर रहे।
  • ठन्ड़ के समय हमेशा शिशु के सर व पैर हमेशा ढक कर रखे। जिससे उन्हें ठन्ड़ आसानी से न पकड़ सके।
  • बच्चों को स्कूल में तथा घर में साफ सफार्इ रखने के लिए बताये।
  • बच्चों में ज्यादा दिन तक रहने वाला सर्दी,जुखाम नीमोनिया भी हो सकता है। इसीलिए बच्चे के लिए लापरवाही न बरते, समय से इलाज़ करे।
  • यदि बच्चा नवजात शिशु हैं तो उसे, रोगों की प्रतिरोधी क्षमता बनाये रखने के लिए उसे स्तनपान कराये| क्योंकि नवजात शिशु को हर बीमारी से माँ का दूध बचा सकता हैं।
  • बच्चो के आहार के साथ कोई लापरवाही न बरते। स्कूल जाने वाले बच्चों को पोषक आहार दें और उन्हें मुंह पर रूमाल रखकर छींकने व खांसने की आदत डाले।
  • बाहर ज्यादा ठंड होने पर बच्चों को इनडोर गेम्स (मतलब बंद जगह पर) खेलने के लिए प्रेरित करे।

ध्यान देने योग्य अन्य बाते

ठन्ड़ से बच्चो को बचाने के लिए आपको और भी बाते हैं जिनका ध्यान रखना चाहिए। जिससे आप अपने बच्चे को सर्दी में होने वाली समस्या से निजात दिल सकते हैं। आइये जानते हैं वो कौन कौन सी बाते हैं जिनका ध्यान आपको बच्चो को सर्दी से बचाने के उपयोग करनी चाहिए।

  • ठन्ड़ से बचने के लिए बच्चे को हमेशा गरम कपडे पहनाये।
  • हो सके तो बच्चो को पूरा दिन शूज पहना कर रखे।
  • गरम पानी से नहलाये बच्चे को, तो ठन्ड़ से होगा बच्चे का बचाव।
  • ठन्ड़ से बचने के लिए खिलाये गरम चीजे, जो शरीर को अंदर से सुरक्षा प्रदान करे।
  • फल सब्जिया पूरी तरह से बच्चो के आहार में शामिल करे।
  • ठन्ड़ से बचाने के लिए हमेशा उसका सर ढक कर रखना चाहिए।

ये भी पढ़ेंः वेट लिफ्टिंग से हार्ट होता है मजबूत और डायबिटीज भी रहता है दूर, जानें अन्य फायदे।

ये भी पढ़ेंः ठंड के मौसम में अलग-अलग अंगों के दर्द में अलग-अलग आयुर्वेदिक हर्ब्स का यूं करें उपयोग।

ये भी पढ़ेंः सर्दी के मौसम में वजन कम करने में सहायक हैं ये 5 मसाले।

ये भी पढ़ेंः दिल की बीमारी और डायबिटीज से रहना है दूर तो रोजाना करें यह एक्सरसाइज।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.