
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : August 25, 2020 4:11 PM IST
लोरी सुनाने या स्तनपान से नहीं, बल्कि इन तरीकों से आती है शिशुओं को जल्दी नींद
छोटे बच्चों को सुलाना बहुत मुश्किल होता है। अक्सर बच्चे दिन में सोते हैं और रात को जब माता पिता समेत पूरा परिवार सोने की कोशिश करता है तो शिशु रो रोकर सबकी नाक में दम कर देते हैं। जब बच्चे रोते हैं तो मां उन्हें लोरी सुलाकर स्तनपान कराती है। इससे कुछ बच्चे तो सो जाते हैं जबकि कुछ बच्चे फिर भी नहीं सोते हैं। अगर पेरेंट्स वर्किंग हों तो उनके लिए रोज रोज रात को उठना एक बड़ी समस्या बन जाती है। जिससे उनका काम तो प्रभावित होता ही है साथ ही उनके सेहत पर भी असर पड़ता है। अगर आप भी इस स्थिति का सामना करते हैं तो यही सोचते होंगे कि आखिर ऐसा क्या किया जाए जिससे शिशु को जल्दी नींद आ जाए। अगर आपको भी यह बात परेशान करती है तो आज हम इसका समाधान लेकर आए हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे जिन्हें अपनाकर आप अपने शिशु को जल्दी सुला सकती हैं।
अगर आपका शिशु रात को नहीं सोता है तो उसके सोने का एक समय तय करें। जब आप बच्चे को तय समय पर सुलाने की कोशिश करेंगी तो वह आसानी से सो जाएगा। साथ ही कोशिश करें कि बच्चा दिन में ज्यादा न सोए। क्योंकि जब बच्चा दिन में सो जाता है तो उसकी नींद पूरी हो जाती हैं, ऐसे में वह चाहता है कि रात में उसकी मां उसके साथ खेले और उसे प्यार करे।
इस चीज का ध्यान बहुत लोग रखते होंगे। सबको लगता है कि सोते वक्त लाइट से सिर्फ बड़ो को प्रॉब्लम होती है, बच्चों को नहीं। जबकि सच यह है कि कई बार बच्चे इसलिए नहीं सोते हैं क्योंकि कमरे में रोशनी होती है। इसलिए जब भी शिशु को सुलाएं तो कमरे में अंधेरा रखें। दरअसल अंधेरा होने पर मस्तिष्क मेलाटोनिन नाम का एक हार्मोन छोड़ता है, जिससे नींद आने में आसानी होती है।
अगर मौसम सही है तो आप सोने से पहले शिशु को नहला सकती हैं। इससे जल्दी नींद आने में मदद मिलती है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि तापमान को अपने शरीर के हिसाब से महसूस न करें। दरअसल, बच्चों के लिए गर्मियों का मौसम भी कई बार संवेदनशील होता है। इसलिए इस तरीके को अपनाने से पहले या तो दादी-नानी से सलाह लें या फिर किसी अनुभवी व्यक्ति की राय लें।
अगर शिशु रात को सोने के लिए बहुत दिक्कत करता है तो आप उसकी मालिश कर सकते हैं। गुनगुना तेल लेकर शिशु के शरीर और सिर की मालिश करें। इससे शिशु की मांसपेशियों को आराम मिलेगा और शिशु को थकान महसूस होगी, जिससे उसे जल्दी नींद आ जाएगी।
जब शिशु अपनी मां के सीने से लगता है तो वह खुद को सबसे ज्यादा सुरक्षित और महफूज़ महसूस करता है। ऐसे में स्तनपान कराते वक्त माहौल को शांत रखें। अगर माहैल में शांती रहेगी और हल्ला नहीं होगा तो बच्चा जल्दी सो जाएगा।