बच्चे के कमरे में इस्तेमाल करते हैं Room Heater? पीडियाट्रिशियन बता रहे हैं कौन सा बेस्ट

Baccho Ke Liye Kaun Sa Room Heater Sahi hai: सर्दियों में बच्चों के लिए आप भी रूम हीटर का इस्तेमाल करते हैं। तो डॉक्टर से जान लीजिए बच्चों के लिए कौन सा रूम हीटर बेस्ट है।

बच्चे के कमरे में इस्तेमाल करते हैं Room Heater? पीडियाट्रिशियन बता रहे हैं कौन सा बेस्ट

Written by Ashu Kumar Das |Published : December 27, 2025 5:32 PM IST

Baccho Ke Liye Kaun Sa Room Heater Sahi hai : सर्दियों का मौसम आते ही अगर आप भी बच्चे के कमरे को गर्म रखने के लिए रूम हीटर का इस्तेमाल करते हैं, तो पीडियाट्रिशियन डॉक्टर संदीप गुप्ता बता रहे हैं, बच्चों के लिए कौन सा रूम हीटर (Best Room Heater for Babies) सबसे सही है।

डॉ. संदीप गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो शेयर करके बताया है कि बच्चों के लिए रोड हीटर सबसे अच्छा होता है। ये कमरे में जगह भी कम लेता है और बच्चे इसे छूने से भी डरते हैं।

बच्चों के लिए कौन सा हीटर है सही?- Best Room Heater for Babies

  1. ऑयल-फिल्ड रेडिएटर हीटर- पीडियाट्रिशियन का कहना है कि बच्चों के लिए ऑयल-फिल्ड रेडिएटर हीटर का इस्तेमाल करना बेहतर होता है। ये हीटर कमरे को धीरे-धीरे कम करते हैं। ऑयल-फिल्ड रेडिएटर हीटर का इस्तेमाल बच्चों के कमरे से ह्यूमिडिटी नहीं होती है। इस रूम हीटर की सबसे खास बात ये होती है कि बंद करने के बाद भी इससे कमरा काफी गर्म रहता है। हालांकि अन्य हीटर के मुकाबले ऑयल-फिल्ड रेडिएटर हीटर बाजार में थोड़े महंगे होते हैं।
  2. रोड हीटर- बच्चों के लिए पेरेंट्स रोड हीटर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। रोड हीटर का अपना एक दायरा होता है। लेकिन रोड हीटर का इस्तेमाल करने से कमरे की नमी घटती है। जिन लोगों का कमरा छोटा होता है, वो अगर बच्चे के लिए रोड हीटर का इस्तेमाल करें, तो बच्चे को ह्यूमिडिटी के कारण विभिन्न प्रकार के हेल्थ ईशू हो सकते हैं। इसलिए रोड हीटर का इस्तेमाल करते समय कमरे में 1 कटोरा पानी कोने में भरकर जरूर रखें।
  3. ब्लोअर- डॉक्टर का कहना है कि बच्चों के लिए कमरा गर्म रखने के चक्कर में कुछ पेरेंट्स ब्लोअर का इस्तेमाल भी करते हैं। लेकिन बच्चों के लिए ब्लोअर का इस्तेमाल कभी भी नहीं करना चाहिए। ब्लोअर से निकलने वाली हवा कमरे को ड्राई कर सकती है। इससे बच्चों को सांस लेने में परेशानी हो सकती है। इसके अलावा बच्चों के कमरे में ब्लोअर लगवाने से स्किन ड्राई होनी की समस्या भी देखी जाती है।

    Also Read

    More News

    View this post on Instagram

    A post shared by DrSandip Gupta (@dr_sandeep_gupta)

बच्चों के कमरे में हीटर लगाते वक्त सावधानी- Exercise caution when installing a heater in a child's room

अगर आप बच्चों के कमरे को गर्म रखने के लिए रूम हीटर का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो डॉक्टर द्वारा बताई गई कुछ खास बातों का भी ध्यान रखें।

TRENDING NOW

  • बच्चों को हमेशा रूम हीटर की पहुंच से बाहर रखें।
  • रूम को कभी-भी ज्यादा गर्म न करें।
  • हीटर सीधे बच्चे की सांस और त्वचा से संपर्क न बनाएं
  • कमरे में हीटर चलाते समय वेंटिलेशन की व्यवस्था बनाए रखें।

Highlights

  • सर्दियों में कमरे को गर्म करने के लिए हीटर का इस्तेमाल होता है।
  • बच्चों के लिए ऑयल-फील्ड रेडिएटर हीटर सबसे सुरक्षित है।
  • सर्दियों में बच्चों के लिए ब्लोअर का उपयोग नहीं करना चाहिए।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।