Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Good Parenting: हर इंसान के लिए उसकी मां सबसे ज्यादा अहम होती है। मां से बढ़कर कुछ नहीं होता है किसी भी इंसान के लिए। क्यांकि मां जन्म देती है और हर मां चाहती है, कि उसका बच्चा दुनिया का सबसे अच्छा बने और हर मां के लिए एक बच्चे की सही परवरिश करना किसी चुनौती से कम नहीं होता है। और इस चुनौती को पूरा करने में मां अपनी आधी जिंदगी गुजार देती है। मां हर मुमकिन कोशिश करती है बच्चे को अचछा और काबिल बनाने के लिए, लेकिन साथ ही बच्चे की परविश करने के लिए मां को कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए, जिससे बच्चे को जीवन में अच्छा इंसान बनने और जीवन में आगे बढ़ने में कोई परेशानी हो।
लोगों का काम है हमेशा दूसरो को सलाह देना और जब बात बच्चे की परवरिश की बात आती है। तो लोग अपनी-अपनी सलाह देते है। पर आपको किसी सलाह नहीं माननी चाहिए, क्यांकि बच्चे की परवरिश आप कर रही हैं, लोग नहीं। आपकी खुद की अपनी समझ होनी चाहिए। आप क्या सोचती है और क्या समझती है। आपका दिमाग क्या कहता है, यह बहुत जरुरी है। ऐसा नहीं है, कि आपको की किसी की बात नहीं सुननी पर बच्चे के मामले में आपकी खुद की सोच होनी चाहिए, क्याोंकि एक मां से बेहतर बच्चे के लिए कोई नहीं सोच सकता है।
अपने बच्चों के दोस्तों पूरी नजर रखनी चाहिए, कि आपका बच्चे किसके साथ रहता है, कैसे उसके दोस्त है, अच्छे है, बुरे हैं। इन बातो का ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि बच्चे को अच्छी संगति देना एक मां का काम होता है, क्योंकि बच्चे पर गलत संगाति असर गलत ही पड़ता है, क्योंकि बच्चा जैसे लोगों के बीच रहता है, वैसा ही सीखता है। अपने बच्चे को टाइम भी देना चाहिए। इससे आपका बच्चा आपकी तरह जिंदगी जीना सीखता है। आपके गुण आपके बच्चे के अंदर आते है।
दुनिया में हर किसी में कुछ न कुछ कमी होती है। कोई परफेक्ट नहीं होता है। गलतियां हर किसी से होती है, और आप से भी बच्चे की परवरिश (Parenting) में कुछ गलतियां हो सकती हैं, तो इन गलतियों को सुधारना चाहिए और गलतियों से सीख लेनी चाहिए साथ ही दुबारा इन गलतियों को नहीं करना चाहिेए।