
... Read More
Written By: Pallavi | Published : October 11, 2022 4:50 PM IST
How does storytelling affect child development: पहले माता-पिता बच्चों को सोते समय कहानियां सुनाते थे। आपने भी कहानियां सुनी होंगी। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि वो ऐसा क्यों करते थे। दरअसल, बच्चों को सुलाने के लिए कहानियों का इस्तेमाल करना, उनके मानसिक विकास के लिए फायदेमंद होता है। साथ ही ये बच्चों में भाषा सिखाने और नए शब्दों से मिलाने का तरीका हो सकता है। इसके अलावा ये बच्चों की बुद्धि तेज करने और उनकी मेमोरी बढ़ाने में मददगार है। साथ ही ये बच्चों के लिए कई प्रकार से भी फायदेमंद है। कैसे, जानते हैं।
सोते समय बच्चों कोकहानियां सुनाने से बच्चों को जल्दी नींद आने लगती है। आज के समय में जब बच्चे हर समय मोबाइल, कंप्यूटर और वीडियो गेम्स में लगे रहते हैं। ऐसे में बच्चों को कहानियां सुनना, उन्हें एक बेहतर नींद लेने में मदद कर सकती है। दरअसल, कहानियां सुनने से उनका दिमाग एक जगह पर एकाग्रत हो जाता है और उनकी आंखें थक जाती हैं और नींद आ जाती है। इस तरह वो जल्दी सो जाते हैं।
कहानियां सुनाने से बच्चों की एकाग्रता बढ़ती है। दरअसल, जब बच्चे कहानियां सुनने लगते हैं तो उनका दिमाग बाकी चीजों से हट कर कहानियों पर स्थिर हो जाता है। फिर वे शब्दों और भाषा पर ध्यान देने लगते हैं। इससे उनके सोचने की शक्ति और एकाग्रता बढ़ती है। साथ ही कहानियां उन्हें आगे की चीजों के बारे में सोचने के लिए भी प्रेरित करता है।
कहानियां सुनाने से बच्चों की कल्पना शक्ति बढ़ती है। बच्चों में आगे के समय को ध्यान में रख कर सोचने की शक्ति पढ़ती है और वे शब्दों के माध्यम से अपनी दुनिया बनाने लगते हैं। वे कहानी के पात्रों की कल्पना कर लेते हैं और उनके बारे में ध्यान से सोचने लगते हैं। इस तरह उनकी कल्पनाशीलता (Imagination Power) बढ़ती है।
बच्चों को बचपन से क्रिएटिव बनाने के लिए जरूरी है कि आप उन्हें अलग-अलग तरीकों से सोचने का मौका दें। उन्हें अलग-अलग दृश्यों से जोड़े। इसके अलावा आप कहानियों के जरिए बच्चों को बहुत ज्यादा क्रिएटिव सोच दे सकते हैं। साथ ही कहानियों के जरिए ही वे आपकी संस्कृति से भी जुड़ पाएंगे।
आज कल के बच्चे हमेशा ही मोबाइल गेम्सऔर दूसरी चीजों में लगे रहते हैं। इससे उनका दिमागी विकास नहीं होता और आंखों पर भी बुरा असर होता है। ऐसे में कहानियां पढ़ कर सुनना से जहां वे मोबाइल गेम्स से दूर होंगे वहीं, उनका इंटरेस्ट किताब पढ़ने में भी लगेगा। इस तरह सोते समय बच्चों को कहानियां सुनाना उनके लिए कई प्रकार से फायदेमंद होगा।