Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Benefits of Nutmeg and Ghee in Winter for Kids: सर्दियों में बच्चों को जायफल और देसी घी मिलाकर चटाया जाए, तो इससे उनकी इम्यूनिटी मजबूत होती है। जब इम्यूनिटी मजबूत होती है, तब सर्दी, खांसी- जुकाम और पेट की बीमारियां दूर होती हैं। दिल्ली की आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा का कहना है कि बच्चों को सर्दियों में जायफल के साथ देसी घी चाटाने से याददाश्त भी तेज (Sardiyo Me Baccho ko Jayfal or Desi ghee chatne ke fayde) होती है।आइए आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानते हैं सर्दियों में बच्चों को जायफल और देसी घी चाटने के फायदों के बारे में।
डॉ. चंचल शर्मा का कहना है कि आयुर्वेद के अनुसार, जायफल की तासीर उष्ण होती है। जायफल बच्चों के शरीर के वात और कफ दोष को संतुलित करता है। वहीं, देसी घखी त्रिदोषों को खत्म करके उन्हें बीमारियों से बचाता है।