
Also Read
Monsoon Diet Tips for Kids in Hindi: बदलते मौसम में अक्सर लोग बीमार पड़ने लगते हैं। खासकर, इस मौसम में बच्चों को ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है। दरअसल, बदलते मौसम में बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने लगती है। इसकी वजह से उन्हें कई तरह की बीमारियां और संक्रमण अपनी चपेट में ले लेते हैं। इसलिए आपको बच्चों को बदलते मौसम में बीमारियों से बचाने के लिए अपने खान-पान का विशेष ध्यान जरूर देना चाहिए। इस मौसम में बच्चों की डाइट में फल, सब्जियां, नट्स और सीड्स जरूर शामिल करें। इन चीजों से बच्चों को कई तरह की बीमारियों और संक्रमणों से बचाया जा सकता है।
फलों में विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं। बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए आप उनकी डाइट में फल शामिल कर सकते हैं। इस मौसम में सेब, पपीता और अनार जैसे फलों का सेवन करना फायदेमंद होता है।
सब्जियां पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। इनमें विटामिन्स और मिनरल्स अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। बदलते मौसम में बच्चों को सब्जियां जरूर खिलानी चाहिए। आप गाजर, पालक, ब्रोकली और बीन्स जैसी सब्जियां बच्चों की डाइट में शामिल कर सकते हैं। बच्चों को अच्छी तरह से पकी हुई सब्जियां ही खिलानी चाहिए।
बदलते मौसम में बच्चों की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। ऐसे में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आप बच्चों को सूप पिला सकते हैं। वेजिटेबल और चिकन सूप बच्चों के लिए फायदेमंद होता है। सूप पीने से बच्चों का डाइजेशन बेहतर होता है। सूप पीने से बच्चों की एनर्जी भी बढ़ती है।
छोटे बच्चों के लिए डेयरी प्रोडक्ट्स बहुत जरूरी होते हैं। आपको अपने बच्चों को हर मौसम में डेयरी प्रोडक्ट्स जरूर खिलाने चाहिए। खासकर, बदलते मौसम में बच्चों के लिए डेयरी प्रोडक्ट्स जरूरी होते हैं। आप बच्चों की डाइट में दूध, दही, लस्सी, छाछ, पनीर और घी शामिल कर सकते हैं। इनमें कैल्शियम, प्रोटीन और कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हेल्थ के लिए जरूरी होते हैं।
बदलते मौसम में बच्चों को ड्राई फ्रूट्स जरूर खिलाएं। ड्राई फ्रूट्स विटामिन्स, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और प्रोटीन का अच्छा सोर्स होते हैं। इनका सेवन करने से बच्चों को मौसमी बीमारियों से बचाया जा सकता है। आप बच्चों को रोजाना बादाम, काजू, किशमिश, खजूर और अखरोट खिला सकते हैं। अगर भिगोकर इन ड्राई फ्रूट्स का सेवन करवाया जाए, तो इससे बच्चे हेल्दी बने रहते हैं। ड्राई फ्रूट्स बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाते हैं और उन्हें स्वस्थ रखते हैं।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।