
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : December 5, 2023 12:12 PM IST
Parents bad habits that child learn so fast: छोटे बच्चे हमेशा अपने मां बाप को देखकर ही सीखते हैं, जन्म से ही यह प्रक्रिया शुरू हो जाती है। अपने माता-पिता को देखकर ही बोलना, चलना व अन्य काम सीखते हैं और धीरे-धीरे जब बड़े होते हैं तब भी वे अन्य चटिल चीजें भी अपने मां-बाप से ही सीखते हैं। इसलिए अगर पेरेंट्स चाहते हैं कि उनका बच्चा आचरण करे तो उन्हें सबसे पहले खुद के व्यवहार, भाषा, भावनाएं व विचारों में कुछ बदलाव करना होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि बच्चे अपने पेरेंट्स से अच्छी और बुरी दोनो ही चीजें सीख जाते हैं। पेरेंट्स की कुछ बुरी आदतें बच्चे और जल्दी से सीखते हैं और जब वे एक बार सीख जाते हैं, तो उनकी ये आदत छुड़ाना भी मुश्किल हो जाता है। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही बुरी आदतों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें पेरेंट्स को देखकर बच्चे बहुत जल्दी सीख जाते हैं।
इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ आदतों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें आपको जल्द से जल्द छोड़ देना चाहिए। चलिए जानते हैं पेरेंट्स की उन बुरी आदतों के बारे में जिन्हें बच्चे बहुत जल्दी सीख जाते है और फिर बाद में इन्हें छुड़ाना मुश्किल हो जाता है -
यह सच है कि आझकल हर किसी का लाइफस्टाइल इतना बिजी हो गया है कि किसी के पास अपनी सेहत का ध्यान रखने के लिए भी समय नहीं है। लोग समय पर खाना भी नहीं खा पाते हैं और अपने पेरेंट्स को देख कर बच्चे भी गलत टाइम पर खाना शुरू कर देते है। उन्हें अपने पेरेंट्स के साथ ही खाना अच्छा लगता है और इसलिए वे भी गलत समय पर खाना खाने की बुरी आदत को अपना लेते हैं।
कुछ लोगों की हर छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करने की आदत होती है और अगर वे इस आदत को समय पर सुधार न पाएं तो कई बार यही आदत उनके बच्चों को भी लग जाती है। बच्चे अपने पेरेंट्स को देखकर छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने लग जाते हैं। उनकी यही आदत धीरे-धीरे उनके व्यवहार को चिड़चिड़ा बना देती है और बच्चों की यह आदत छुड़ाना भी थोड़ा मुश्किल हो सकता है।
अगर पेरेंट्स बात-बात पर झूठ बोलते हैं, तो यही आदत उनके बच्चों को भी लग सकती है। खासतौर पर कुछ पेरेंट्स छोटे बच्चों के सामने झूठ बोलते रहते हैं और बच्चे यही चीजें सीखते रहते हैं। बाद में बच्चे भी उन्ही झूठी बातों को दोहराने लगते हैं और फिर धीरे-धीरे खुद भी झूठ बोलने लगते हैं। बच्चों की यह आदत खतरनाक हो सकती है।
पेरेंट्स अक्सर अपने बच्चे की इग्नोर करने की आदत से बहुत परेशान रहते हैं। लेकिन देखा गया है कि बच्चों की इग्नोर करने की आदत आमतौर पर अपने पेरेंट्स से ही आती है। अगर आप अपने बच्चे की किसी बात को इग्नोर कर रहे हैं, तो धीरे-धीरे बच्चा भी यही बातें सीख जाता है और आपको इग्नोर करने लगता है। अगर आप भी चाहते है कि आपका बच्चा आपको कभी इग्नोर न करें तो आपको पहले अपनी आदत सुधारनी होगी।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.