लटकने से काम नहीं चलेगा अगर बच्चे के शरीर में है इस विटामिन की कमी, तो रुक सकती है उसकी हाइट

Height badhane ke liye konsa vitamin jaruri hai। अगर बच्चे के शरीर में विटामिन की कमी होना भी उसकी हाइट रुकने का कारण बन सकता है, इसलिए पेरेंट्स को इस खास विटामिन की विशेष रूप से पहचान कर लेने की सलाह दी जाती है।

लटकने से काम नहीं चलेगा अगर बच्चे के शरीर में है इस विटामिन की कमी, तो रुक सकती है उसकी हाइट

Written by Mukesh Sharma |Updated : January 31, 2025 1:25 PM IST

Important vitamin for kids to increase height: अगर आपका बच्चा सब कुछ अच्छे से खाते हैं और आप उसकी डाइट व लाइफस्टाइल का सही ध्यान रखते हैं, लेकिन फिर भी अगर उसकी हाइट कम पड़ रही है तो इसके पीछे कई अलग-अलग कारण हो सकते हैं। इनमें से एक कारण हो सकता है शरीर में किसी जरूरी विटामिन की कमी। बहुत ही कम लोग जानते हैं कि बच्चों में विटामिन डी की कमी के कारण भी हाइट रुक सकती है। असल में विटामिन डी का शरीर के लिए अत्यधिक महत्व है, विशेषकर बच्चों के शारीरिक विकास में। बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए विटामिन डी एक अहम भूमिका निभाता है। यह हड्डियों की मजबूती और कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है। विटामिन डी की कमी से बच्चों के हड्डियों में कमजोरी आ सकती है, जिससे हाइट बढ़ने में रुकावट आती है। साथ ही यह समस्या खासकर उन बच्चों में देखने को मिलती है, जिनकी डाइट में विटामिन डी की कमी होती है।

विटामिन डी की कमी से होने वाली समस्याएं

विटामिन डी की कमी से हड्डियों में कमजोरी, दर्द और रिकेट्स जैसी समस्या हो सकती है, जो हड्डियों का अविकसित या कमजोर होना है। रिकेट्स से प्रभावित बच्चों की हड्डियां मुलायम हो जाती हैं, और उनमें मोड़, दर्द और आकर में असामान्यता देखने को मिलती है। विटामिन डी का सबसे प्रमुख कार्य हड्डियों में कैल्शियम और फास्फोरस का अवशोषण करना है। अगर शरीर में विटामिन डी की कमी होती है, तो हड्डियां मजबूत नहीं हो पातीं, जिससे हाइट बढ़ने में रुकावट आती है।

विटामिन डी के स्रोत

1. धूप: विटामिन डी का सबसे अच्छा स्रोत सूरज की रोशनी है। शरीर जब सूरज की रोशनी में आता है, तो त्वचा विटामिन डी का निर्माण करने लगती है। बच्चों को रोज 15-20 मिनट सूरज की धूप में खेलना चाहिए, ताकि उनकी हड्डियां मजबूत और स्वस्थ बनी रहें।

Also Read

More News

2. मछली: मछली, विशेषकर सैल्मन, सार्डिन और मैकेरल, विटामिन डी के अच्छे स्रोत होते हैं। मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड भी पाया जाता है, जो बच्चों के समग्र विकास के लिए फायदेमंद है।

3. दूध और डेयरी उत्पाद: दूध और डेयरी उत्पाद जैसे पनीर और दही में भी विटामिन डी होता है। ये बच्चों के हड्डी के स्वास्थ्य के लिए जरूरी कैल्शियम और प्रोटीन प्रदान करते हैं।

4. अंडे: अंडे विटामिन डी के एक बेहतरीन स्रोत होते हैं। बच्चों को अंडा खाने की आदत डालने से उनका विटामिन डी स्तर सही रहता है, जो हाइट बढ़ाने में मदद करता है।

विटामिन डी की कमी से बचाव

बच्चों को विटामिन डी की कमी से बचाने के लिए उनके आहार में उपयुक्त खाद्य पदार्थ शामिल करने चाहिए और उन्हें रोज धूप में समय बिताने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। यदि बच्चों को पर्याप्त विटामिन डी नहीं मिल रहा है, तो डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट्स भी दिए जा सकते हैं। विशेषज्ञ भी कहते हैं कि एक संतुलित आहार और धूप में समय बिताना इस कमी से बचाव में सहायक हो सकता है।

TRENDING NOW

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।