आप भी चाहते हैं अपने बच्चे का लंबा-चौड़ा और ऊंचा कद? तो उसकी डाइट में शामिल करें ये 4 चीजें

Kid health: अगर बच्चे को शुरू से ही अच्छी डाइट दी जाए और उसके स्वास्थ्य का अच्छा ध्यान रखा जाए तो बच्चे का शारीरिक विकास अच्छा होता है। इस लेख जानें बच्चे की कद-काठी अच्छी बनाने के लिए किन चीजों का ध्यान रखें।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : December 9, 2024 3:38 PM IST

What to add in children diet for their good growth in hindi: बच्चों की हाइट उनके शारीरिक और मानसिक विकास का एक महत्वपूर्ण पहलू है। अच्छी हाइट न केवल उनके स्वास्थ्य का संकेत देती है, बल्कि आत्मविश्वास और व्यक्तित्व को भी निखारती है। यह खेल, शारीरिक गतिविधियों और कुछ पेशों में अतिरिक्त लाभ प्रदान करती है। हाइट मुख्य रूप से आनुवंशिक होती है, लेकिन पोषण, शारीरिक व्यायाम और नींद भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लंबी हाइट बच्चे को बेहतर शारीरिक मुद्रा, आकर्षक व्यक्तित्व और आत्मनिर्भरता के साथ बड़े होने में मदद करती है। सही खानपान और जीवनशैली से बच्चों की हाइट को प्रभावित करना संभव है, खासकर उनके विकास के वर्षों में। सही खानपान बच्चों की हड्डियों और मांसपेशियों के विकास में बड़ी भूमिका निभाता है। इसलिए आज हम आपको 4 ऐसी चीजों के बारे में बता रहें हैं, जो कि आपको अपने बच्चे को देनी चाहिए उनके सही विकास के लिए।

दूध व डेयरी उत्पाद (Milk and products in children’s diet)

बच्चों को रोज दूध और डेयरी उत्पादों का सेवन करना जरूरी है। दूध कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन डी का उत्कृष्ट स्रोत है, जो हड्डियों को मजबूत और लंबा बनाने में मदद करता है। बच्चों को रोजाना एक गिलास दूध पीने के साथ पनीर, दही और मक्खन जैसे डेयरी उत्पाद खाने को दें। ये हड्डियों की वृद्धि के लिए आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करते हैं।

अंडा (Eggs in children diet)

अंडा प्रोटीन और विटामिन डी का अच्छा स्रोत है, जो मांसपेशियों के निर्माण और हड्डियों की लंबाई बढ़ाने में मदद करता है। बच्चों को रोजाना 1-2 अंडे खाने की आदत डालें। विशेष रूप से अंडे की जर्दी विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होती है, जो समग्र विकास में सहायक है।

हरी पत्तेदार सब्जियां (Green leafy vegetables)

पालक, मेथी, ब्रोकली और अन्य हरी पत्तेदार सब्जियां आयरन, कैल्शियम और विटामिन के से भरपूर होती हैं। ये पोषक तत्व बच्चों की हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं और उनकी लंबाई बढ़ाने में सहायक होते हैं। बच्चों को सब्जियों को रोचक तरीके से परोसें ताकि वे इन्हें खुशी-खुशी खाएं।

सही मात्रा में नट्स और बीज (Right amount of Nuts and seeds)

रोजाना 2 बादाम बच्चों के विकास में मदद करते हैं लेकिन बादाम के साथ ही अखरोट और चिया या कद्दू के बीज प्रोटीन, मैग्नीशियम और जिंक का अच्छा स्रोत हैं। ये पोषक तत्व ग्रोथ हार्मोन को सक्रिय करते हैं, जो बच्चों की लंबाई बढ़ाने में मदद करते हैं। बच्चों को नाश्ते में मुट्ठी भर नट्स और बीज खाने को दें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source